थलपति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज से पहले दिख रहा क्रेज, जानें पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है फिल्म

Jana Nayagan Movie: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी. फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं.

Entertainment release of Thalapathy Vijay Jana Nayagan how much the film could earn on its opening day
Image Source: Social Media

Jana Nayagan Movie: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी. फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं.

पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज टल गई थी. अब करीब 7 महीने बाद फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है.

हिंदी वर्जन की ओपनिंग को लेकर अनुमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जन नायकन' के हिंदी वर्जन की शुरुआत थलपति विजय की पिछली फिल्मों जैसी बड़ी नहीं हो सकती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन हिंदी में करीब 1.4 से 1.8 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है.

अगर फिल्म इतनी कमाई करती है तो यह विजय की हिंदी में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन सकती है. इससे पहले विजय की फिल्म 'लियो' ने हिंदी में पहले दिन करीब 2.85 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने 2.1 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

विजय की हिंदी ओपनिंग वाली टॉप फिल्में

  • लियो- 2.85 करोड़ रुपये
  • द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम- 2.1 करोड़ रुपये
  • वरिसु- 70 लाख रुपये
  • बीस्ट- 60 लाख रुपये
  • मास्टर- 50 लाख रुपये

हालांकि, 'जन नायकन' की असली कमाई का पता फिल्म रिलीज होने के बाद ही चलेगा. अभी तक मेकर्स की तरफ से ओपनिंग कलेक्शन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- रूसी हमले में 4 भारतीयों की मौत पर भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने रूस के राजनयिक को किया तलब