South Theaters Release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है. इस बार तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की है, जो लंबे इंतजार के बाद थिएटर में आने वाली है.
'जन नायकन'
थलपति विजय की यह फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म तमिल भाषा में रिलीज की जाएगी. फिल्म का निर्देशन एच विनोथ ने किया है. इसमें थलपति विजय के साथ बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रियमणि और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आएंगे.
'महाराजा होस्टल'
हॉरर कॉमेडी जॉनर की यह मलयालम फिल्म भी 23 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन चारु वाकन ने किया है. इसमें अखिल शाह और अखिल NRD लीड रोल में नजर आएंगे.
'चेन्नई लव स्टोरी'
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें किरण अब्बावरम और गौरी प्रिया मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
'Karavali'
कन्नड़ भाषा की यह एक्शन ड्रामा फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन गुरुदत्त गनिगा ने किया है. इसमें प्रज्वल देवराज, राज बी शेट्टी, सम्पदा, रमेश इंदिरा और गोविंदे गौड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे.
'चंद्राप्पन'
तेलुगू भाषा की यह फिल्म भी 24 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन पी यशमन ने किया है. इसमें पी यशमन, सोनाली पाणिग्रही, बालागम संजय कृष्णा, टेम्पर वामशी और दरभा अप्पाजी अंबरीशा जैसे कलाकार शामिल हैं.
'कागीथम पाडवालु'
इस फिल्म का निर्देशन एमजीआर थुकाराम ने किया है. फिल्म में वर्धन, कृष्णा प्रिया और प्रेम सागर राजुलापति जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म भी 24 जुलाई को रिलीज होगी.
'श्रीमती सिंदूरा'
कन्नड़ भाषा की यह फैंटेसी ड्रामा फिल्म 24 जुलाई को थिएटर में आएगी. फिल्म का निर्देशन आर. अनंत राजू ने किया है. इसमें विजय राघवेंद्र, प्रिया हेगड़े, मानसी सुधीर और गणेश राव जैसे कलाकार नजर आएंगे.
'करिमनी मलिका नीनल्ला'
मारुति मट्टिकोटी की यह फिल्म भी 24 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन चंद्रू ओबाया ने किया है.
इस हफ्ते साउथ फिल्मों की होगी धूम
इस हफ्ते साउथ सिनेमा में अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज हो रही हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाती है.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब टीम इंडिया की जर्सी में कब लौटेगी RO-KO की जोड़ी? जानिए अगली ODI सीरीज की तारीख