2 मिनट के सीन के लिए घंटों की मेहनत! धुरंधर 2 में ऐसे हुआ रणवीर सिंह 'घोस्ट ट्रांसफॉर्मेशन', देखें VIDEO

Ranveer Singh Ghost Transformation: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म धुरंधर: द रिवेंज सिर्फ अपनी कहानी और एक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार तकनीकी काम के लिए भी चर्चा में है.

Entertainment how Ranveer Singh ghost transformation happened in Dhurandhar 2 see VIDEO
Image Source: Social Media

Ranveer Singh Ghost Transformation: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म धुरंधर: द रिवेंज सिर्फ अपनी कहानी और एक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार तकनीकी काम के लिए भी चर्चा में है. हाल ही में फिल्म के पर्दे के पीछे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए.

फेमस मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रणवीर सिंह का एक बेहद डरावना और अलग अवतार दिखाया गया है. इस लुक को ‘घोस्ट बॉर्न ऑफ शैडोज’ यानी परछाइयों से जन्मा भूत कहा जा रहा है.

इस ट्रांसफॉर्मेशन ने फिल्म की विजुअल क्वालिटी को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है. वीडियो शेयर करते हुए प्रीतिशील सिंह ने लिखा कि जब इंसान का दिमाग थक जाता है, तो उसे झूठ भी सच जैसा लगने लगता है. यह लाइन फिल्म के उस हिस्से को दर्शाती है जहां हकीकत और भ्रम के बीच का फर्क खत्म हो जाता है.

फिल्म में कब आता है ये सीन

फिल्म में यह डरावना लुक उस समय दिखाई देता है जब कहानी के दो अहम किरदार हमजा और पिंडा आमने-सामने होते हैं. दोनों बचपन के दोस्त होते हैं, लेकिन हालात उन्हें अलग रास्तों पर ले जाते हैं और वे दुश्मन बन जाते हैं.

एक सीन में पिंडा नशे की हालत में होता है और उसे मतिभ्रम होने लगता है. इस दौरान उसे हमजा का चेहरा बिल्कुल अलग और खौफनाक दिखता है, राख जैसा चेहरा, सफेद बाल और काली नसें. ऐसा लगता है जैसे वह कोई भूत हो. यही सीन फिल्म को और भी ज्यादा इंटेंस बना देता है.

किरदारों के लुक पर खास मेहनत

इस फिल्म की सफलता के पीछे एक बड़ी वजह इसके किरदारों का लुक और डिटेलिंग भी है. रणवीर सिंह ने इसमें जसकीरत सिंह रंगी से लेकर हमजा अली मजारी तक का सफर दिखाया है. यानी उन्होंने एक 20 साल के युवक से लेकर 40 साल के व्यक्ति तक का किरदार निभाया है. उनके कॉस्ट्यूम, हेयरस्टाइल, मेकअप और बॉडी लैंग्वेज पर बहुत बारीकी से काम किया गया है, जो स्क्रीन पर साफ नजर आता है.

पिंडा के रोल के लिए बड़ा बदलाव

वहीं पिंडा का किरदार निभाने वाले एक्टर उदयबीर संधू ने भी अपने रोल के लिए काफी मेहनत की है. उन्होंने अपने किरदार के लिए लगभग 15 किलो वजन बढ़ाया और फिर घटाया, ताकि अलग-अलग उम्र के लुक को सही तरीके से दिखाया जा सके. फिल्म में उनका किरदार भी 20 साल के युवक से लेकर 40 साल के व्यक्ति तक का सफर तय करता है, जो कहानी को और गहराई देता है.

क्यों खास है यह फिल्म

धुरंधर: द रिवेंज को दुनियाभर में पसंद किए जाने की एक बड़ी वजह यह है कि इसमें हर छोटी चीज पर ध्यान दिया गया है. चाहे कहानी हो, एक्शन हो या फिर मेकअप और लुक, हर पहलू पर टीम ने मेहनत की है. यही वजह है कि फिल्म दर्शकों को एक अलग और यादगार अनुभव दे रही है.

ये भी पढ़ें- F-35 के बाद अब इस अमेरिकी फाइटर जेट को ईरान ने बनाया निशाना, तेहरान ने किया वीडियो जारी