अमेरिका और वेनेजुएला के बीच दुश्मनी के पीछे क्या है कारण? जानें क्यों ट्रंप के सामने मादुरो ने झुकने से किया इनकार

US Venezuela Relations: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं. इस तनाव की जड़ें सिर्फ वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कार्यकाल तक सीमित नहीं हैं. वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज से लेकर मादुरो तक, अमेरिकी हस्तक्षेप के प्रति देश में गहरी चेतावनी और विरोध का माहौल रहा है.

enmity between America and Venezuela Know why Maduro refused to bow before Trump
Image Source: Social Media

US Venezuela Relations: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं. इस तनाव की जड़ें सिर्फ वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कार्यकाल तक सीमित नहीं हैं. वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज से लेकर मादुरो तक, अमेरिकी हस्तक्षेप के प्रति देश में गहरी चेतावनी और विरोध का माहौल रहा है.

वेनेजुएला के नेतृत्व के नजरिए से अमेरिका एक साम्राज्यवादी ताकत रहा है, जो किसी देश पर सीधे कब्जा नहीं करता, लेकिन वहां की सरकार और अर्थव्यवस्था पर दबाव डालने की पूरी कोशिश करता है. यही कारण है कि दोनों देशों के बीच बार-बार खटास सामने आती रही है.

ट्रंप की कार्रवाइयां और वेनेजुएला पर दबाव

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मादुरो पर कई आरोप लगाए. उनका आरोप था कि मादुरो और वेनेजुएला का नेतृत्व ड्रग तस्करी में शामिल है और अमेरिका में कोकीन सप्लाई करने में योगदान दे रहा है.

ट्रंप प्रशासन ने मादुरो को ‘दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग तस्कर’ बताया और उनके लिए आर्थिक इनाम की घोषणा की. 2025 में यह इनाम पहले 217 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर 435 करोड़ रुपये कर दिया गया. इसके साथ ही, न्यूयॉर्क की अदालत ने मादुरो पर नार्को आतंकवाद और कोकीन तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया.

ट्रंप ने वेनेजुएला पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए, खासकर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली तेल और गैस उद्योग पर. इसके अलावा, ट्रंप ने घोषणा की कि जो भी देश वेनेजुएला से तेल या गैस खरीदेगा, उस पर अमेरिका 25% टैरिफ लगाएगा.

हालांकि, इन कदमों के बावजूद अमेरिका वेनेजुएला पर अपना प्रभाव नहीं बढ़ा पाया. मादुरो लगातार अमेरिका के दबाव का सामना करते हुए देश के तेल उद्योग और आर्थिक संसाधनों पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल रहे.

भौगोलिक रणनीति और सीमा विवाद

वेनेजुएला की भौगोलिक स्थिति भी अमेरिका के लिए चिंता का विषय रही है. देश की उत्तरी सीमा कैरेबियन सी और अटलांटिक सी से जुड़ी है. इस क्षेत्र में कई छोटे-छोटे द्वीप और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हैं, जो कैरेबियाई क्षेत्र के समुद्री व्यापार और तेल के निर्यात के लिए अहम हैं.

अमेरिका की नजर इस रणनीतिक इलाके पर रही है ताकि समुद्री मार्ग और तेल निर्यात पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके. लेकिन मादुरो ने हर बार अमेरिकी योजना को नाकाम किया और देश की स्वतंत्रता और सीमाओं की सुरक्षा पर जोर दिया.

संवाद और विवाद के हालिया दौर

हाल ही में ट्रंप ने वेनेजुएला के एयरस्पेस को बंद करने की अपील की. वेनेजुएला ने इसे एक औपनिवेशिक धमकी बताया. इसके बावजूद दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन ट्रंप ने इस बातचीत के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया.

विश्लेषकों का कहना है कि दोनों देशों के बीच यह तनाव केवल व्यक्तिगत नेताओं के दृष्टिकोण पर आधारित नहीं है. इसके पीछे अर्थव्यवस्था, ऊर्जा संसाधन और रणनीतिक समुद्री मार्ग से जुड़े व्यापक हित शामिल हैं.

वेनेजुएला का सख्त रुख

वेनेजुएला ने अमेरिका की हर धमकी का सामना सीना तानकर किया. मादुरो ने बार-बार यह जताया कि वे अपने देश के संसाधनों और राजनीतिक स्वतंत्रता को किसी भी कीमत पर अमेरिका के दबाव में नहीं आने देंगे. विशेषज्ञों का मानना है कि वेनेजुएला और अमेरिका के बीच यह तनाव भविष्य में भी जारी रह सकता है, क्योंकि दोनों देशों के हित अर्थव्यवस्था और भू-राजनीति के क्षेत्र में टकराते हैं.

यह भी पढे़ं- अमेरिका के टैरिफ से हुए नुकसान की भरपाई करेगा भारत का 'दोस्त'! रूस से होगा 100 अरब डॉलर का व्यापार