एपस्टीन के साथ 'वाइल्ड पार्टी' में दिखे एलन मस्क और जुकरबर्ग, तस्वीर सामने आने के बाद बवाल तय

Epstein Files: जेफरी एपस्टीन के कारनामों की फाइल इतनी मोटी है, कि उसके पन्नों की गिनती खत्म नहीं हो रही है. एपस्टीन फाइल से जुड़े हर रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस बीच एक तस्वीर ने दुनियाभर में हलचल बढ़ा दी है.

Elon Musk and Zuckerberg seen in Wild Party with Epstein chaos certain after picture surfaced
Image Source: Social Media

Epstein Files: जेफरी एपस्टीन के कारनामों की फाइल इतनी मोटी है, कि उसके पन्नों की गिनती खत्म नहीं हो रही है. एपस्टीन फाइल से जुड़े हर रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस बीच एक तस्वीर ने दुनियाभर में हलचल बढ़ा दी है. जारी की गई नई तस्वीर में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क और मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीर को एपस्टीन की फेमस डिनर पार्टी की तस्वीर बताई जा रही है. ऐसे में अब मस्क और जकरबर्ग पर सवाल उठने लगे हैं और यह माना जाने लगा है कि एपस्टीन से ना सिर्फ उनकी पहचान थी, बल्कि वो पार्टियों में शामिल हुआ करते थे. 

एपस्टीन ने किया था दावा 

जेफरी एपस्टीन ने एक मेल में दावा किया था कि उनकी पार्टी में LinkedIn को-फाउंडर रीड हॉफमैन और PayPal को-फाउंडर पीटर थिएल भी शामिल हुए थे. एत अन्य मेल में जेफरी ने उस पार्टी को वाइलड कहा था. हालांकि, जेफरी के दावों पर मस्क का जवाब भी आया था. एलन मस्क ने ट्वीट के माध्यम से वायरल मेल पर अपनी बात रखी थी. 

जब एपस्टीन के साथ मस्क का नाम जुड़ा था तो उन्होंने इससे अपने आप को किनारा कर लिया था. उन्होंने यह बात मानी थी कि एपस्टीन की ओर से उन्हें पार्टी में बुलाया गया था लेकिन उन्होंने आने से इंकार कर दिया था. साथ ही मस्क ने एपस्टीन के साथ क्राइम में शामिल लोगों के खिलाफ केस चलाने की बात कही थी. लेकिन अब जब मस्क की तस्वीर एपस्टीन के साथ सामने आ गई है, तो ऐसे में उनकी तरफ से क्या सफाई आती है, इसपर सबकी नजर है.

बिल गेट्स का भी आया नाम 

एपस्टीन फाइल में दुनिया के कई दिग्गज चेहरों के नाम आए हैं, जिसको लेकर भगदड़ मची हुई है. बिल गेट्स को लेकर भी बडा खुलासा हुआ है. जारी किए गए दस्तावेजों में यह दावा किया गया है कि बिल गेट्स रूसी लड़कियों के साथ मिलते थे. इस कारण गेट्स को STD हो गया था. एपस्टीन गेट्स को शारिरिक संबंध से पहले दवाइयां दिया करता था, जिससे STD जैसे सेक्सुअल बीमारी ना हो.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के समर्थन में आए सोनू सूद, दिया ये ऑफर; सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ