यश की 'टॉक्सिक' का धांसू ट्रेलर आउट, एक्शन और तबाही से भरपूर है मैग्नम ओपस

Toxic Trailer: काफी इंतज़ार के बाद आखिरकार टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का ट्रेलर आ गया है, जो एक ऐसे फैले हुए दुनिया की पहली झलक देता है जहाँ कैओस का टकराव कैओस से होता है, वफादारियाँ टेस्ट होती हैं और हर किरदार अपनी अलग कहानी लेकर चलता है.

Electrifying trailer of Yash Toxic out magnum opus is packed with action and mayhem
Image Source: Social Media

Toxic Trailer: काफी इंतज़ार के बाद आखिरकार टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का ट्रेलर आ गया है, जो एक ऐसे फैले हुए दुनिया की पहली झलक देता है जहाँ कैओस का टकराव कैओस से होता है, वफादारियाँ टेस्ट होती हैं और हर किरदार अपनी अलग कहानी लेकर चलता है. रॉकिंग स्टार यश की अगुवाई में ये ट्रेलर टॉक्सिक को एक बड़े स्केल वाली, लार्जर दैन लाइफ मैग्नम ओपस के रूप में पेश करता है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ एक इमोशन से भरी कहानी है—जो प्यार, पावर की भूख, धोखा और रिडेम्प्शन पर टिकी है. दमदार विजुअल्स, धमाकेदार एक्शन, लेयर्ड कैरेक्टर्स और इंटेंस रिश्तों के साथ ये ट्रेलर एक ऐसे गैंगस्टर सागा का वादा करता है जो जितना स्पेक्टैक्युलर है, उतना ही इमोशन से भरा हुआ भी है.

टॉक्सिक के दिल में बसी है राया और उसके बेटे टिकट के बीच की कॉम्प्लेक्स रिलेशनशिप, जो इस बड़े गैंगस्टर वर्ल्ड को एक इमोशनल गहराई देती है. ट्रेलर में रिश्तों और दुश्मनियों का एक पूरा जाल भी दिखाया गया है, जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी के किरदारों की झलक मिलती है. पूरी स्टारकास्ट जबरदस्त असर छोड़ती है, जहाँ हर कलाकार अपने किरदार में अलग शेड्स और इंटेंसिटी लेकर आता है.

अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर गीथू मोहनदास अपनी यूनिक स्टोरीटेलिंग और विजुअल स्टाइल के साथ टॉक्सिक में एक इमर्सिव और अनप्रेडिक्टेबल दुनिया रचती हैं. ट्रेलर में यश vs यश का जबरदस्त फेस-ऑफ देखने को मिलता है, जहाँ यश राया और टिकट दोनों किरदार निभा रहे हैं, एक बाप और बेटा, जो एक धमाकेदार टकराव के दो अलग किनारों पर खड़े हैं. इस सेंट्रल लड़ाई के अलावा, ट्रेलर फिल्म की एम्बिशियस वर्ल्ड-बिल्डिंग भी दिखाता है, हाई-ऑक्टेन एक्शन, थ्रिलिंग सीक्वेंस, शानदार प्रोडक्शन डिजाइन और एटमॉस्फेरिक विजुअल्स के जरिए. सिनेमैटोग्राफी इस डार्क और टेक्सचर्ड दुनिया को और भी विजुअली अरेस्टिंग बनाती है, जबकि गीथू एक्शन, इमोशन और कैरेक्टर डायनामिक्स को मिलाकर एक एम्बिशियस सिनेमैटिक एक्सपीरियंस पेश करती हैं.

इंग्लिश और कन्नड़ में एक साथ शूट की गई टॉक्सिक को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब्ड वर्ज़न में रिलीज़ किया जाएगा, ताकि इसकी एक्शन और थ्रिल से भरी दुनिया हर भाषा के दर्शकों तक पहुँच सके.

गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में सीएम योगी ने PM मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात, जानें पूरी जानकारी