'भारत में राष्ट्रपति चुनाव', ब्राजील की जगह ट्रंप ने लिख दिया 'इंडिया', सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक

अमेरिकी चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ी गलती कर बैठे. ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं, लेकिन ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ब्राजील की जगह भारत का नाम लिख दिया.

Donald Trump wrote India instead of Brazil For Presidential Election
Image Source: Social Media

वॉशिंगटन: अमेरिकी चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ी गलती कर बैठे. ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं, लेकिन ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ब्राजील की जगह भारत का नाम लिख दिया. उन्होंने ब्राजील के चुनाव को गलती से 'भारत का राष्ट्रपति चुनाव' बता दिया.

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि भारत में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में 12.5 करोड़ लोगों ने वोट किया और मतदान खत्म होने के कुछ ही समय बाद उसी दिन नतीजे भी आ गए. उन्होंने इसी तुलना के जरिए अमेरिका की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया.

अमेरिकी शहरों और राज्यों की चुनाव प्रक्रिया की तुलना भारत से करने के दौरान भारत का नाम लिखने पर सोशल मीडिया पर ट्रंप का खूब मजाक उड़ रहा है. हालांकि, माना जा रहा है कि यह उनके पोस्ट में हुई एक मानवीय गलती हो सकती है.

सोशल मीडिया पर गलतियों के लिए चर्चा में रहे हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहे हैं. कई बार उनके दावों को लेकर सवाल उठ चुके हैं. भारत का नाम लिखना भी इसी तरह की एक गलती माना जा रहा है.

क्रांतिकारी युद्ध में 'हवाई अड्डों' पर कब्जे का दावा

4 जुलाई 2019 को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाषण देते हुए ट्रंप ने दावा किया था कि 1770 के दशक में अमेरिकी क्रांतिकारी सेना ने ब्रिटिश सेना से लड़ाई के दौरान हवाई अड्डों पर कब्जा किया था. जबकि उस समय न तो विमान थे और न ही हवाई यात्रा.

जापान को बताया 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान'

एक नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के नेताओं से बातचीत में ट्रंप ने गलती से जापान को 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान' कह दिया था. उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बना था.

जेलेंस्की को कह दिया था 'पुतिन'

एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को गलती से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कह दिया था. दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच उनकी इस गलती को बड़ी कूटनीतिक चूक माना गया था.

एप्पल CEO को कहा था 'टिम एप्पल'

व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान ट्रंप ने एप्पल के CEO टिम कुक को गलती से 'टिम एप्पल' कह दिया था. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.