क्या आप जानते हैं अदरक वाली कॉफी? यहां जानें रेसपी और फायदे

अदरक वाली कॉफी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जिससे सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचता है. इसे पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और आप बीमारियों से सेफ रहते हैं.

क्या आप जानते हैं अदरक वाली कॉफी? यहां जानें रेसपी और फायदे

अदरक वाली चाय (Ginger Tea) की चुस्की तो सब ने ली होगी लेकिन क्या आपने अदरक वाली कॉफी (Ginger Coffee) का टेस्ट लिया है. दरअसल, कई लोग कॉफी में भी चाय की तरह ही अदरक डाल देते हैं. अगर आप भी अपनी कॉफी में अदरक डाल रहे हैं तो आपको जान लेनी चाहिए कि ऐसा करना कितना सही है. 

जानें अदरक वाली कॉफी के बारे में

माना जाता है कि अदरक वाली कॉफी हेल्थ के लिए बेनिफिशियल होता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी (immunity) को स्ट्रॉन्ग बनाने में अदरक वाली कॉफी काफी फायदेमंद होती है. अदरक गुणों से भरपूर है. सब्जी, काढ़ा या चाय में इसका इस्तेमाल किया जाता है. अदरक वाली चाय पीने से सर्दी-खांसी से राहत मलिती है. इसी तरह अगर आप अपनी कॉफी में अदरक डालते हैं तो यह फायदेमंद होता है. अदरक वाली कॉफी में  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जिससे सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचता है. इसे पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और आप बीमारियों से सेफ रहते हैं. 

अदरक वाली कॉफी के फायदे

ये खाना पाचने में मदद करता है. 
लोगों का वजन घटाने में मदद करता है. 
सूजन को कम करने में कारगर
सर्दी-खांसी से छुटकारा दिला सकता है

सामग्री क्या होनी चाहिए

अदरक - 2 टुकड़े 
अदरक पाउडर (ऑप्शनल) - 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
 इलायची - 3-4 
दालचीनी- 1 स्टिक
तुलसी पत्तियां- 4-5
कॉफी पाउडर- 1 चम्मच
पानी - 2 कप 
गुड़- 2 चम्मच
दूध - ऑप्शनल