Oil Crisis India: पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष ने अब पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इसका असर सिर्फ युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं है बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल बाजार पर भी साफ दिखने लगा है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्गों में से एक होमोज स्टेट पर संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है. यानी कि होमोज स्टेट कब खुलेगा, कितने समय के लिए खुलेगा कोई अभी बता नहीं पा रहा है ना कोई जानता है. जिसकी वजह से तेल की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- केबल कार में फंसी थी 320 जिंदगियां, गुलमर्ग में सेना और एनडीआरएफ ने ऐसे किया रेस्क्यू; जानें पूरा मामला