‘दिल दीवाना हो गया’ 31 जुलाई को होगी रिलीज, निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसा

Dil Deewana Ho Gaya: रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म ‘दिल दीवाना हो गया’ 31 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. ग्रांडवे प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता इश्पॉल सिंह चावला हैं, जिन्होंने अपनी पहली हिंदी फ़िल्म में तीन नए कलाकारों को मौका देकर अलग सोच का परिचय दिया है.

Dil Deewana Ho Gaya release on July 31 producer Ishpal Singh Chawla places trust three new actors
Image Source: Social Media

Dil Deewana Ho Gaya: रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म ‘दिल दीवाना हो गया’ 31 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. ग्रांडवे प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता इश्पॉल सिंह चावला हैं, जिन्होंने अपनी पहली हिंदी फ़िल्म में तीन नए कलाकारों को मौका देकर अलग सोच का परिचय दिया है. फिल्म को एक साफ-सुथरी रोमांटिक फैमिली ड्रामा के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसे हर उम्र का दर्शक अपने परिवार के साथ देख सकता है.

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला का कहना है कि वे फिल्मों को हमेशा एक आम दर्शक की नजर से देखते हैं और ‘दिल दीवाना हो गया’ का निर्माण भी उसी सोच के साथ किया है. उनका मानना है कि किसी भी फिल्म की असली ताकत बड़े सितारे नहीं, बल्कि उसकी मजबूत कहानी, मधुर संगीत और अच्छे कलाकार होते हैं. यही वजह रही कि उन्होंने उन्हीं कलाकारों का चयन किया जो अपने-अपने किरदारों के लिए सबसे उपयुक्त थे. उन्होंने नए निर्देशक राजीव शामलाल सोनी पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि उन्होंने फिल्म के निर्देशन में 100 प्रतिशत मेहनत की है. चावला के अनुसार, संगीतकार विष्णु नारायण ने फिल्म को शानदार संगीत दिया है. फिल्म में कुल पांच गीत हैं, जो बेहद मधुर बने हैं और उन्हें विश्वास है कि ये गीत दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के सभी सहायक कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है और पूरी टीम ने पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ काम किया है.
  
हाल ही में मुंबई में फिल्म का प्रोमो और म्यूजिक लॉन्च आयोजित किया गया, जहां मीडिया और आमंत्रित मेहमानों को फिल्म की पहली झलक दिखाई गई. कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए प्रोमो और गीतों को पहली ही झलक में मीडिया और दर्शकों ने खूब सराहा, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई.

फिल्म का निर्देशन राजीव शामलाल सोनी ने किया है. यह उनकी पहली फीचर फिल्म है, हालांकि इससे पहले वे कई प्रमुख मनोरंजन चैनलों के लिए सफल टीवी धारावाहिकों का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म की शूटिंग मुंबई और मनाली की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है.

फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसके जरिए तीन नए कलाकार बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं. लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री काजल चौहान इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं, जबकि भानूज सूद और शुभकरण भोपाल भी अपनी पहली हिंदी फीचर फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आएंगे.

काजल चौहान ने कहा कि टेलीविजन में वर्षों तक काम करने के बाद बड़े पर्दे पर कदम रखना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने निर्माता इश्पॉल सिंह चावला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक नई अभिनेत्री पर विश्वास जताकर उन्हें यह अवसर दिया. काजल ने यह भी कहा कि फिल्म के सभी कलाकारों ने 100 प्रतिशत समर्पण के साथ काम किया है, जिसका असर पर्दे पर साफ दिखाई देगा.

भानूज सूद, जिन्होंने इससे पहले कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया है, ने कहा कि ‘दिल दीवाना हो गया’ उनकी पहली फीचर फिल्म है. उन्होंने निर्माता का धन्यवाद करते हुए कहा कि नए कलाकारों को इतना बड़ा अवसर मिलना उनके लिए बेहद खास है और पूरी टीम ने पूरी ईमानदारी से फिल्म के लिए मेहनत की है.

मनाली निवासी शुभकरण भोपाल ने बताया कि जब निर्देशक राजीव शामलाल सोनी ने उन्हें कहानी सुनाई और बताया कि फिल्म की शूटिंग मनाली और मुंबई में होगी, तो उन्होंने बिना देर किए फिल्म के लिए हामी भर दी. उन्होंने कहा कि अपने शहर में शूटिंग होने से उनका परिवार भी उन्हें काम करते हुए देख सका, जो उनके लिए जीवन भर याद रहने वाला अनुभव है. शुभकरण ने भी कहा कि फिल्म के सभी कलाकारों और तकनीकी टीम ने पूरी लगन के साथ काम किया है.

फिल्म में मुश्ताक खान, अरुण बक्शी, राजू खेर, बृज गोपाल, मेहुल बुच, गरिमा अग्रवाल, अंजलि गुप्ता और दिव्या द्विवेदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे.

निर्माता के अनुसार ‘दिल दीवाना हो गया’ एक ऐसी पारिवारिक फिल्म है, जिसे मां अपने बेटे के साथ, पिता अपनी बेटी के साथ, दादा-दादी और नाना-नानी अपने पोते-पोतियों के साथ, या दोस्त एक-दूसरे के साथ बैठकर देख सकते हैं.

फिल्म का ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर जे.बी. पिक्चर्स के करण भाटिया कर रहे हैं. नई स्टारकास्ट, मजबूत कहानी, मधुर संगीत, खूबसूरत लोकेशनों और पारिवारिक मनोरंजन के साथ ‘दिल दीवाना हो गया’ अब 31 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें- PoK में विरोध दबाने पर पाकिस्तान पर बरसा UN, इंटरनेट बंदी और गिरफ्तारियों पर भी उठाए सवाल