Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च यानी आज शाम 5 बजे से शुरू हो चुके हैं. खास बात यह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है, जिससे इसके बड़े ओपनिंग की उम्मीद और मजबूत हो गई है.
फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सबको चौंका दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेड प्रीव्यू, ओपनिंग डे और ओवरसीज बुकिंग मिलाकर फिल्म पहले ही 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी. अब प्रीमियर के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो गई है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसका असर टिकट बिक्री में साफ नजर आ रहा है.
पहले दिन 200 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पहले ही दिन दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी जो ओपनिंग डे पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी.
अब तक यह रिकॉर्ड साउथ फिल्मों के नाम है, जिनमें ‘पुष्पा 2’, ‘RRR’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म इन रिकॉर्ड्स को चुनौती दे सकती है.
एडवांस बुकिंग के आंकड़े
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से करीब 42.71 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा करीब 47.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
अब तक लगभग 99 लाख टिकट बिक चुके हैं और 12 हजार से ज्यादा शोज हाउसफुल हो चुके हैं. हिंदी वर्जन से ही फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा की एडवांस कमाई कर ली है, जबकि तेलुगु वर्जन से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात जैसे बड़े मार्केट्स से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
लंबा रनटाइम और कम प्रमोशन
इस बार भी फिल्म का रनटाइम काफी लंबा है, जो करीब 3 घंटे 49 मिनट का बताया जा रहा है. रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की मंजूरी के दौरान कुछ सीन और डायलॉग्स में बदलाव भी किए गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
अब सबकी नजर पहले दिन के कलेक्शन पर
फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए साफ है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि रिलीज के पहले दिन यह फिल्म कितनी कमाई करती है और क्या यह नए रिकॉर्ड बना पाएगी.
ये भी पढ़ें- आपकी वजह से... 'धुरंधर 2' के रिलीज से पहले भावुक हुए रणवीर सिंह, फैंस को कह दी बड़ी बात