Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर की निर्देशित फ़िल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने सबको चौंका दिया. इसने पेड प्रीव्यू में पहले ही 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जो इसके आने वाले दिन के कलेक्शन की उम्मीदों को और बढ़ा गया. रणवीर सिंह की यह स्पाई एक्शन ड्रामा फ़िल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस पर पेड प्रीव्यू की कमाई 43 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद ओपनिंग डे का कलेक्शन कुल मिलाकर 145.55 करोड़ रुपये हो गया.
दूसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म का क्रेज दर्शकों में अभी भी कायम है और दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छा रिस्पॉन्स लिया. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन यानी 20 मार्च को दोपहर 1 बजे तक 19.81 करोड़ रुपये कमा लिए थे. शाम और रात तक इस आंकड़े में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.
‘धुरंधर 2’ के दूसरे दिन के आंकड़े
अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 165.36 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है. रात तक इस आंकड़े में और इजाफा होने की संभावना है.
‘धुरंधर 2’ की शानदार ऑक्यूपेंसी
फिल्म के दूसरे दिन की दोपहर 12 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 48 प्रतिशत दर्ज की गई थी. शाम और रात के शो में इस संख्या के बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि दर्शक फिल्म के प्रति काफी उत्साहित हैं.
फिल्म का ओपनिंग वीकेंड पर धमाल मचाने का अनुमान
‘धुरंधर 2’ को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, और इसे लेकर उम्मीदें भी बहुत अधिक हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म अगले कुछ दिनों में, खासकर शनिवार और रविवार को, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है. अनुमान है कि फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में 300-400 करोड़ रुपये तक कमा सकती है. अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि फिल्म की सफलता कितनी दूर तक जाती है और ये कितने बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
ये भी पढ़ें- सिंधु जल संधि के लिए UN में गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत ने फिर लगाई लताड़, बताया आतंक का ग्लोबल सेंटर