भारत ही नहीं... दुनिया में "धुरंधर 2" ने मचाया गदर, नॉर्थ अमेरिका में 10 दिनों में तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Records: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से लगातार शानदार कमाई कर रही है. हर दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के सिर्फ 10 दिनों के अंदर ही फिल्म ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है.

Dhurandhar 2 created a stir in the world broke all records in North America in 10 days
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Records: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से लगातार शानदार कमाई कर रही है. हर दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के सिर्फ 10 दिनों के अंदर ही फिल्म ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है. इसने करीब 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो लंबे समय से कायम था.  साल 2017 में आई फिल्म बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. 

खासकर नॉर्थ अमेरिका में इसका कलेक्शन कई सालों तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई थी. वहां इस फिल्म ने करीब 198 करोड़ रुपये की कमाई की थी और नंबर वन बनी हुई थी. अब ‘धुरंधर 2’ ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में ही 198 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद यह नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

विदेशों में भी दिखा जलवा

‘धुरंधर 2’ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. अमेरिका में इसकी कमाई तेजी से बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इसके और बड़े आंकड़े छूने की उम्मीद है. फिलहाल हर जगह इस फिल्म का दबदबा बना हुआ है.

‘बाहुबली’ टीम ने दी बधाई

इस रिकॉर्ड के टूटने के बाद ‘बाहुबली 2’ के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागद्दा ने फिल्म की टीम को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई और इसे नए रिकॉर्ड बनाते देख खुशी हो रही है. साथ ही उन्होंने निर्देशक आदित्य धर और पूरी टीम की सराहना की.

800 करोड़ पार, 1200 करोड़ वर्ल्डवाइड

कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ लगातार आगे बढ़ रही है. फिल्म ने 10 दिनों में ही भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1200 करोड़ के पार पहुंच चुका है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. रिलीज के 11वें दिन भी सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जिससे साफ है कि इसका क्रेज अभी कम नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- 11वें दिन भी 'धुरंधर 2' का तूफान, बॉक्स ऑफिस पर कर रहा कमाल; जानें अबतक का कलेक्शन