11वें दिन भी 'धुरंधर 2' का तूफान, बॉक्स ऑफिस पर कर रहा कमाल; जानें अबतक का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Day 11: धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रणवीर सिंह की इस स्पाई एक्शन फिल्म को भारत ही नहीं, विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Dhurandhar 2 storms on Sunday doing wonders at the box office Know the collection till now
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Box Office Day 11: धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रणवीर सिंह की इस स्पाई एक्शन फिल्म को भारत ही नहीं, विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओपनिंग वीकेंड पर इसने विदेशी बाजार में भी बड़ी कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है. 11वें दिन भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है और सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है.

संडे को जबरदस्त उछाल

रविवार के दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखा गया. सुबह 10 बजे तक फिल्म ने करीब 7.82 करोड़ रुपये कमा लिए थे. वहीं शाम 6 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 54.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो दिनभर में लगभग 50% से ज्यादा सीटें भरी रहीं, जबकि ओवरऑल ऑक्यूपेंसी करीब 37.5% दर्ज की गई. इससे साफ है कि वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों का भरपूर साथ मिल रहा है.

पहले 10 दिनों में रिकॉर्ड कलेक्शन

फिल्म ने पहले ही दिन से शानदार शुरुआत की थी और लगातार मजबूत कमाई कर रही है. 10 दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 784.92 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 937 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. डे-वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कई बार की, जिससे इसकी रफ्तार बनी रही.

वर्ल्डवाइड कमाई 1200 करोड़ के पार

‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन किया है. 10 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इस कमाई के साथ इसने पठान, जवान और कल्कि 2898 एडी जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब इसका दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है.

ये भी पढ़ें- दुकानों से लेकर शादियों में पाबंदी तक... क्या पाकिस्तान में लग गया लॉकडाउन? पूरे देश में ये आदेश लागू