'धमाल 4' की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 20 दिनों में 217 करोड़ पार... कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhamaal 4: कॉमेडी फिल्मों का जादू अगर दर्शकों के सिर चढ़कर बोले तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनना तय हो जाता है. यही कमाल इस समय इंदर कुमार की फिल्म 'धमाल 4' कर रही है.

dhamaal-4-surpasses-four-films-worldwide-box-office-records
Image Source: Social Media

Dhamaal 4: कॉमेडी फिल्मों का जादू अगर दर्शकों के सिर चढ़कर बोले तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनना तय हो जाता है. यही कमाल इस समय इंदर कुमार की फिल्म 'धमाल 4' कर रही है. रिलीज के महज 20 दिनों के भीतर फिल्म ने दुनियाभर में 217.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. लगातार मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को एक बार फिर 'धमाल' फ्रेंचाइजी का कॉमिक अंदाज खूब पसंद आ रहा है. अब फिल्म की नजर अगले बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स पर है.

20 दिनों में दुनियाभर में 217.22 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 20 दिनों में वर्ल्डवाइड 217.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवरसीज मार्केट से फिल्म करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. कॉमेडी जॉनर की फिल्म के लिए यह आंकड़ा काफी प्रभावशाली माना जा रहा है.

इन चार बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

'धमाल 4' ने अपनी कमाई के दम पर कई सफल बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अजय देवगन की 'शैतान', वरुण धवन की 'जुड़वा 2', सलमान खान की 'दबंग 3' और सुशांत सिंह राजपूत की 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया है.

जहां 'शैतान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 216.88 करोड़ रुपये रहा था, वहीं 'जुड़वा 2' ने 216.61 करोड़ रुपये कमाए थे. 'दबंग 3' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का कलेक्शन भी करीब 217 करोड़ रुपये रहा था, जिसे 'धमाल 4' अब पीछे छोड़ चुकी है.

अब इन फिल्मों के रिकॉर्ड पर नजर

217 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद अब 'धमाल 4' की नजर उन फिल्मों पर है, जिनका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 218 से 220 करोड़ रुपये के बीच रहा है. इनमें 'राम लीला', 'रुस्तम', 'बधाई हो', 'माय नेम इज खान' और 'ओएमजी 2' जैसी सफल फिल्में शामिल हैं. यदि फिल्म की मौजूदा रफ्तार बरकरार रहती है तो आने वाले दिनों में यह इन फिल्मों के रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है.

'धमाल 4'

  • इंडिया नेट कलेक्शन- 162.35 करोड़
  • इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 191.57 करोड़
  • बजट- 150 करोड़
  • प्रॉफिट- 12.35 करोड़
  • प्रॉफइट परसेंट- 8.23 करोड़
  • ओवरसीज ग्रॉस- 25.65 करोड़
  • वर्ल्डवाइड- 217.22 करोड़

अजय देवगन के करियर की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म

'धमाल 4' ने अजय देवगन के करियर में भी एक नई उपलब्धि जोड़ दी है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आधार पर यह उनकी सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं, लेकिन 'धमाल 4' ने भी इस सूची में अपनी मजबूत जगह बना ली है.

अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 'सिंघम अगेन' 402.26 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है. इसके बाद 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' 364.81 करोड़ रुपये, 'दृश्यम 2' 339.89 करोड़ रुपये, 'गोलमाल अगेन' 310.67 करोड़ रुपये और 'रेड 2' 242.57 करोड़ रुपये के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. छठे नंबर पर 'टोटल धमाल' 223.36 करोड़ रुपये के साथ मौजूद है, जबकि 217.22 करोड़ रुपये के साथ 'धमाल 4' सातवें स्थान पर पहुंच गई है. इसके बाद 'शैतान', 'सिंघम रिटर्न्स' और 'गोलमाल 3' इस सूची में शामिल हैं.

'टोटल धमाल' का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती

अब 'धमाल 4' के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'टोटल धमाल' का रिकॉर्ड तोड़ना है. दोनों फिल्मों के कलेक्शन में ज्यादा अंतर नहीं बचा है. अगर आने वाले दिनों में दर्शकों का यही उत्साह बना रहता है तो 'धमाल 4' जल्द ही इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है.

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार ने किया है. इसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आए हैं. रवि किशन ने भी अपनी मौजूदगी से फिल्म में अलग रंग भरा है. वहीं अंजलि आनंद और संजीदा शेख फीमेल लीड रोल में दिखाई दी हैं.

ये भी पढ़ें: थलापति विजय ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'जन नायकन' से मिला 1000 करोड़ का ताज, रजनीकांत भी रह गए पीछे