Devshayani Ekadashi 2026: कल से शुरू होगा चातुर्मास, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Devshayani Ekadashi 2026: आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और भक्त पूरे विधि-विधान से व्रत रखते हैं.

Devshayani Ekadashi 2026 Chaturmas begins tomorrow know what to do and what to avoid on this day
Image Source: Social Media

Devshayani Ekadashi 2026: आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और भक्त पूरे विधि-विधान से व्रत रखते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं. इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत होती है, जो देवउठनी एकादशी तक चलता है. 

इस साल चातुर्मास की शुरुआत देवशयनी एकादशी से होगी और इसका समापन 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन होगा. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

देवशयनी एकादशी पर इन बातों का रखें ध्यान

  • देवशयनी एकादशी के दिन चावल, गेहूं, दाल और दूसरे अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए. व्रत रखने वाले लोग फलाहार या व्रत का भोजन करें.
  • इस दिन मांस, मछली, अंडा, शराब और किसी भी तरह के तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए.
  • एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. साथ ही इस दिन तुलसी में जल चढ़ाने से भी बचना चाहिए.
  • गरीब, बुजुर्ग, माता-पिता, साधु-संत और जरूरतमंद लोगों का सम्मान करें. किसी का अपमान करने से बचें.
  • देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते.
  • इस दिन घर का माहौल शांत रखें. किसी से झगड़ा या बहस न करें और गुस्से से बचें.
  • पूजा के समय साफ और हल्के रंग के कपड़े पहनें. पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. काले या गंदे कपड़े पहनने से बचें.
  • व्रत के दिन आलस्य न करें और दिन में सोने से भी बचें.
  • एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर ही करें. सही समय और नियम के अनुसार व्रत खोलने से ही व्रत का पूरा फल मिलता है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में भीषण फिदायीन अटैक, सेना की चौकी को बनाया निशाना, इतने लोगों की हुई मौत