Delhi Air Pollution News: दिल्ली की हवा हो गई बहुत जहरीली, जानें कितना पहुंचा AQI

Delhis air has become very poisonous Pollution AQI

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की दस्तक के साथ मौसम ने करवट ली है. राजधानी में गुरुवार सुबह हल्की ठंड के बीच साफ आसमान नजर आया, लेकिन हवा में घुला धुआं और धूल अब भी लोगों को परेशान कर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि आसमान साफ रहेगा, लेकिन सांस लेना अब भी आसान नहीं होगा क्योंकि हवा की गुणवत्ता (AQI) ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है.