Delhi News: दिल्ली में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने जा रही है. इस प्रक्रिया के दौरान दिल्ली के करीब 1 करोड़ 45 लाख पुराने मतदाताओं में से लगभग 97.5 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं. वहीं करीब 47.7 लाख मतदाताओं के नाम फिलहाल ड्राफ्ट सूची में नहीं होंगे.
हालांकि, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति का नाम हमेशा के लिए मतदाता सूची से हटा दिया गया है. ऐसे मतदाताओं को अपने दावे और आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा. वहीं, जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है, वे 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Ankit Baliyan Murder Case: अंकित हत्याकांड में योगी का बड़ा एक्शन! सुमित-मोहित एनकाउंटर में ढेर