Delhi News: 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में बड़ा फैसला सामने आया है. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया है. अदालत के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसका स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह फैसला विपक्षी दलों के खिलाफ एक बड़ा अभियोग है और दंगों के आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप दोहराए.