नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: साल 2024 आने में बस कुछ दिन ही बचे हैं. हर जगह नए साल के जश्न की तैयारी जारी है. साल 2023 की विदाई और 2024 के आगमन को लेकर खास तैयारी (New Year Celebration) की जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में न्यू ईयर पार्टी के लिए रिजॉर्ट, फार्म हाउस, होटल आदि में बुकिंग भी शुरू हो गई हैं. युवा नए साल का जश्न मनाने के लिए बेताब हैं. आज इस लेख में हम आपको दिल्ली-एनसीआर की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपना न्यू ईयर मना सकते हैं...
1. डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया (DLF Mall of India)
नए साल पर मनाने के लिए नोएडा सेक्टर 18 में स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया एक शानदार ऑप्शन है. इसके लिए आपको एक्स्ट्रा छुट्टी लेने की भी जरूरत नहीं है. ये मॉल लगभग 2 मिलियन वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है. यहां गेमिंग जोन से लेकर स्कीइंग, स्नो स्लाइड और आइस स्केटिंग भी की जाती है.
2. पर्च एंड कॉफी बार (Perch & Coffee Bar)
अगर आप दिल्ली में पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं तो खान मार्केट में स्थित पर्च एंड कॉफी बार बेस्ट ऑप्शन है. यहां कम बजट में शानदार पार्टी की जा सकती है. यहां आप रात 8 बजे से सुबह 1 बजे तक न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट कर सकते हैं.
3. गार्डन गैलेरिया मॉल (Garden Galleria Mall)
न्यू ईयर पार्टी के लिए नोएडा सेक्टर-38 में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बेस्ट ऑप्शन है. यहां आप नाइट पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं. यहां काफी ज्यादा क्लब, बार है जहां म्यूजिक, डांस इंजॉय किया जा सकता है. यहां पर बना एक रेस्टोरेंट आपको जमीन से 160 फीट ऊपर हवा में ले जाकर खाना खिलाता है.
4. कनॉट प्लेस (Connaught Place)
दिल्ली में स्थित कनॉट प्लेस में आपको बहुत कुछ मिल सकता है. जहां आप नये साल की पार्टी कर सकते हैं. यहां आर्डोर 2.1 ( Ardor 2.1), 38 बैरक (38 Barracks), हार्ले क्विन (Harley Quin), स्टेशन बार और (Station Bar) पार्टी के लिए बेस्ट है.
5. सेलेक्ट सिटी वॉक (Select City Walk)
दिल्ली के साकेत में स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक राजधानी का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मॉल है. इसमें आपको मल्टीप्लेक्स, किड्स जोन, फूड कोर्ट, कैफे और आलीशान रेस्टोरेंट भी मिलेंगे.यहां कई सारे फेस्ट भी आयोजित किए जाते हैं. यहां आप न्यू ईयर पार्टी कर सकते हैं.