नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: कई लोगों को घूमने का बड़ा शौक होता है. कुछ को लंबे ट्रिप पर जाना पसंद होता है तो कुछ घंटे के लिए घूमने में ही खुश हो जाते हैं. हर कोई मौज-मस्ती करना चाहता है. वीकेंड पर लोगों के पास लंबे ट्रिप के लिए समय नहीं होता है तो शाम होते ही दिल्ली-एनसीओर के लोग अपने घरों से निकलर फैमिली और दोस्तों के साथ मॉल्स घूमने जा सकते हैं. आज हम बात करेंगें टॉप 5 मॉल्स (Delhi NCR Malls) की, जो बेहद खूबसूरत हैं. यहां आप शॉपिंग से लेकर मूवी, फूड, गेम्स और ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं.
1. डीएलएफ मॉल नोएडा (DLF Mall Noida)
नोएडा के डीएलएफ मॉल में लोगों की भीड़ न सिर्फ पर वीकेंड पर देखने को मिलती है बल्कि वीकडेस में भी यहां अच्छी खासी संख्या में लोग घूमने आते हैं.
नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित, ये मॉल लगभग 2 मिलियन वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है. यहां गेमिंग जोन से लेकर स्कीइंग, स्नो स्लाइड और आइस स्केटिंग भी की जाती है.
2. सेलेक्ट सिटी वॉक (Select City Walk)
दिल्ली के साकेत में स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक राजधानी का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मॉल है. इसमें आपको मल्टीप्लेक्स, किड्स जोन, फूड कोर्ट, कैफे और आलीशान रेस्टोरेंट भी मिलेंगे.यहां कई सारे फेस्ट भी आयोजित किए जाते हैं.
3. डीएलएफ का प्रोमेनेड मॉल (DLF Promenade Mall)
डीएलएफ का प्रोमेनेड मॉल दक्षिण दिल्ली के सबसे लोकप्रिय मॉल में से एक है. ये वसंत कुंज में स्थित है. यहां 7 स्क्रीन वाले डीटी सिनेमाज हैं. इस मल्टीप्लेक्स में एक बार में 1140 लोग एक साथ बैठ सकते हैं. यहां का फूड भी काफी अच्छा है.
4. ग्रेट इंडियन पैलेस (Great India Palace)
वर्ल्ड्स ऑफ वंडर द ग्रेट इंडियन प्लेस नोएडा के सबसे मनोरंजक और टूरिस्ट प्लेसेस में आता है. शॉपिंग के अलावा इस मॉल में शानदार फूड कोर्ट भी है. वीडियो गेम और मजेदार एक्टिविटीज का मजा भी आप ले सकते हैं.
5. द ग्रैंड वेनिस मॉल (The Grand Venice Mall)
जिन लोगों का वेनिस जाने का सपना है वो यहां आ सकते हैं. ये मॉल वेनिस की थीम पर बना है, जो ग्रेटर नोएडा में स्थित है. यहां आपको वेनिस सिटी का पूरा फील आएगा. यहां बोटिंग भी होती है.