NO Entry! पुतिन के भारत दौरे पर, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट पर रोक; पहले ही जान लें रूट्स

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के साथ ही दिल्ली में सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक कंट्रोल के व्यापक उपाय लागू कर दिए गए हैं. गुरुवार शाम से राजधानी के कई हिस्सों में ट्रैफिक मूवमेंट पर असर दिखना शुरू हो जाएगा. चूंकि पुतिन का मूवमेंट बेहद हाई-सेक्योरिटी जोन से गुजरने वाला है.

Delhi metro station entry and exit stopped amid putin india visit
Image Source: ANI

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के साथ ही दिल्ली में सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक कंट्रोल के व्यापक उपाय लागू कर दिए गए हैं. गुरुवार शाम से राजधानी के कई हिस्सों में ट्रैफिक मूवमेंट पर असर दिखना शुरू हो जाएगा. चूंकि पुतिन का मूवमेंट बेहद हाई-सेक्योरिटी जोन से गुजरने वाला है, इसलिए कई इलाकों में रूट डायवर्जन और अस्थायी बंदिशें लागू होंगी. पुलिस ने सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन दावा किया है कि ट्रैफिक को अधिक देर तक रोका नहीं जाएगा.


पुतिन के शाम को दिल्ली पहुंचते ही पालम एयरपोर्ट से सरदार पटेल मार्ग स्थित होटल तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी. एयरपोर्ट रोड, एनएच-8 के पास का क्षेत्र, धौला कुआं और दिल्ली कैंटोनमेंट इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. शाम के ही कार्यक्रम में वह प्रधानमंत्री आवास पर डिनर के लिए जाएंगे, जिससे सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग और शांति पथ के आसपास का ट्रैफिक कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगा. कई जगहों पर मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट भी अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है.

शुक्रवार को सबसे भारी ट्रैफिक दबाव की आशंका

ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार का दिन राजधानी के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण होगा. सुबह पुतिन राजघाट और फिर हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे. इन विज़िट्स के दौरान राजघाट, शांति वन, राजाराम कोहली मार्ग, रिंग रोड, दिल्ली गेट, आईटीओ, तिलक मार्ग और इंडिया गेट के आसपास आवाजाही प्रभावित हो सकती है. दोपहर में भारत मंडपम में होने वाले संयुक्त कार्यक्रम के लिए पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफ़िला निकलेगा, जिससे मथुरा रोड, भैरो रोड, मंडी हाउस और आईटीओ के पास ट्रैफिक में रुकावट आने की आशंका है. शाम को राष्ट्रपति भवन में होने वाले डिनर और अन्य कार्यक्रमों के चलते लुटियंस दिल्ली का बड़ा हिस्सा हाई सिक्योरिटी में रहेगा.

यह भी पढ़ें: जब चलते हैं पुतिन तो क्यों नहीं हिलाते राइट हैंड? क्या है इसकी वजह; जानें