प्लेटफॉर्म पर ही पेशाब करने लगा शख्स, लोगों ने कहा- NonSense

देश की राजधानी दिल्ली से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. यह वीडियो किसी सड़क या सुनसान जगह का नहीं, बल्कि दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन का बताया जा रहा है.

Delhi Metro Man Peeing Viral Video on internet
Image Source: Social Media

देश की राजधानी दिल्ली से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. यह वीडियो किसी सड़क या सुनसान जगह का नहीं, बल्कि दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति मेट्रो परिसर में ही खुलेआम पेशाब करता नजर आ रहा है, जिससे लोगों में गुस्सा और निराशा दोनों देखने को मिल रही हैं. इस घटना ने साफ-सफाई, सार्वजनिक व्यवहार और नागरिक सोच पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.


वायरल हो रहे फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति बिना किसी झिझक के मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म के नजदीक खड़ा होकर यह हरकत कर रहा है. न आसपास मौजूद लोगों की परवाह और न ही यह अहसास कि वह एक सार्वजनिक और व्यस्त जगह पर है. वहां खड़े किसी यात्री ने इस पूरे दृश्य को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से फैल गया.

लोगों की तीखी प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई यूजर्स ने इस व्यवहार को “शर्मनाक” और “घोर असभ्य” बताया. लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर पानी फेर देती हैं. कुछ ने यह भी सवाल उठाया कि जब विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जा रही हैं, तो नागरिक जिम्मेदारी क्यों पीछे छूट जाती है.

DMRC की यात्रियों से अपील

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है. मेट्रो प्रशासन ने कहा है कि वह अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि मेट्रो परिसरों को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में मदद करें. अगर किसी यात्री को इस तरह की अनुचित गतिविधि दिखाई देती है, तो उसे तुरंत डीएमआरसी के अधिकारियों या कर्मचारियों को सूचित करना चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

कड़ी कार्रवाई की उठी मांग

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सिर्फ निंदा तक सीमित न रहते हुए सख्त कदम उठाने की मांग भी की है. कुछ यूजर्स का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भारी जुर्माना और कड़ी सजा जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा व्यवहार करने से पहले सौ बार सोचे.

यह भी पढ़ें: AI, CCTV, 10 हजार पुलिसकर्मी... गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देख लें एडवाइजरी