संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' देखने के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ, जानें क्या कहा

Aakhri Sawal: आखिरी सवाल के टीज़र और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है. लोग फिल्म की बेखौफ कहानी और इंटेंस नैरेटिव की खूब तारीफ कर रहे हैं. संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Delhi CM Rekha Gupta praised after watching Sanjay Dutt starrer Aakhri Sawal know what she said
Image Source: Social Media

Aakhri Sawal: आखिरी सवाल के टीज़र और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है. लोग फिल्म की बेखौफ कहानी और इंटेंस नैरेटिव की खूब तारीफ कर रहे हैं. संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है. थिएटर रिलीज से पहले मेकर्स ने 13 मई को दिल्ली में इसका भव्य प्रीमियर आयोजित किया, जो हाल के समय में राजधानी के सबसे बड़े फिल्मी आयोजनों में से एक बन गया. इस खास शाम में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं, जिन्होंने फिल्म की कास्ट और टीम के साथ इसे देखा.

प्रीमियर के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर आखिरी सवाल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के प्रेरणादायक सफर को शानदार तरीके से दिखाती है और समाज सेवा व राष्ट्र भावना जगाने में उसके योगदान को सामने लाती है. साथ ही उन्होंने फिल्म की दमदार कहानी, निर्देशक और कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी सराहना की. 

सीएम रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, “मुझे फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की स्टार कास्ट और टीम के साथ यह खास फिल्म देखने का अवसर मिला.”

यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के प्रेरणादायक सफर, राष्ट्र निर्माण, सेवा, संगठन और सांस्कृतिक चेतना में उसके योगदान को दमदार तरीके से पेश करने का प्रयास है. देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई अहम प्रसंगों को भी गंभीरता से उठाया गया है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वर्षों का सफर सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र समर्पण की एक अद्भुत यात्रा रही है. हर गांव और हर गली में संघ के स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से सामाजिक जीवन को संगठित करने, राष्ट्रभाव जगाने और आपदा से लेकर समाज उत्थान तक हर क्षेत्र में काम किया है. यह शताब्दी भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के निरंतर संकल्प का भी प्रतीक है.

आखिरी सवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वरंग ने किया है. फिल्म को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं. इसका निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- Bihar Police Vacancy: बिहार पुलिस में होने वाली है बंपर बहाली! 20 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति