बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस Deepika Padukone से क्या है फिल्मकार गुरुदत्त का कनेक्शन? जानें 10 चौंकाने वाली बातें

Deepika Padukone Birthday अच्छी लंबाई और नैन-नख्श के चलते करीबी लोगों और शुभचिंतकों ने दीपिका को अपना करियर फैशन मॉडल के तौर पर बनाने की सलाह दी. इसके बाद शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की. फिर उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा.

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस Deepika Padukone से क्या है फिल्मकार गुरुदत्त का कनेक्शन? जानें 10 चौंकाने वाली बातें

Deepika Padukone Birthday बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पहली ही हिंदी फिल्म धमाकेदार रही थी. एक्ट्रेस ने फराह खान निर्देशित फिल्म 'ओम शांति ओम' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. यह फिल्म व्यावसायिक रूस से काफी सफल रही थी. शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करने वाली दीपिका पादुकोण के अभिनय की तारीफ भी जमकर हुई थी. 5 जनवरी, 1986 को जन्मीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बारे में आइये यहां पर जानते हैं 10 रोचक बातें.

पहली ही फिल्म से मनवाया अपना लोहा

दीपिका पादुकोण सुपर मॉडल भी रह चुकी हैं. वह शुरुआती दौर में मॉडलिंग करती थीं. उन्होंने शुरुआती दौर में कई विज्ञापन भी किए. इसके बाद दीपिका पादुकोण को फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में मौका मिला. 9 नवंबर, 2007 को दिवाली के आसपास रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाके किए. इसके गीत और फिल्मांकन के साथ शाहरुख और दीपिका पादुकोण के अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया. यह 2007 सबसे हिट फिल्म में शुमार रही. कहानी में कुछ खास दम नहीं था, लेकिन दीपिका के फ्रेश चेहरे को दर्शकों ने पसंद किया और फिल्म जबरदस्त तरीके से कामयाब रही.

दीपिका ने जीते कई पुरस्कार और अवॉर्ड

दीपिका ने करीब-करीब सभी नामी अभिनेताओं के साथ काम किया है. शाहरुख खान के साथ वह तीन बड़ी फिल्मों (ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और पठान) में नजर आ चुकी हैं और तीनों ही फिल्में बहुत कामयाब रहीं. दीपिका पादुकोण को अब तक के फिल्मी करियर में 57 प्रशंसा और सम्मान हासिल हुए हैं. इनमें 3 फिल्मफेयर पुरस्कार, 7 आईफा, 5 प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म पुरस्कार, 10 स्क्रीन पुरस्कार, 3 स्टारडस्ट पुरस्कार और 7 ज़ी सिने पुरस्कार शामिल हैं. वह अब भी फिल्मों में सक्रिय हैं और उम्दा अभिनय से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं. 

राष्ट्रीय स्तर की बैंडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं दीपिका

5 जनवरी, 1986 में कोपेनहेगन (डेनमार्क) में जन्मीं दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस और मॉडल  के तौर पर शुमार हैं. पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन के लोकप्रिय खिलाड़ी रह चुके हैं. शुरुआती दौर में दीपिका भी बैडमिंटन खेलती थीं और कई पुरस्कार भी जीते हैं. दीपिका राष्ट्रीय स्तर की बैंडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं. उनकी मॉडलिंग और अभिनय में उनकी फिटनेस का भी अहम योगदान है. 

मॉडलिंग में भी आजमाया हाथ

अच्छी लंबाई और नैन-नख्श के चलते करीबी लोगों और शुभचिंतकों ने दीपिका को अपना करियर फैशन मॉडल के तौर पर बनाने की सलाह दी. इसके बाद शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की. फिर उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीए की डिग्री इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी से ली है, जबकि प्राथमिक शिक्षा बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से की है. दीपिका ने माउंट कैरमल कॉलेज से अपनी बाकी की शिक्षा पूरी की है. दीपिका ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई बीच में छोड़ दी. 

10वीं क्लास में सोचा एक्टिंग करियर अपनाना को

दीपिका ने 10वीं क्लास की पढ़ाई के दौरान ही तय कर लिया था कि उन्हें अभिनय के क्षेत्र में जाना है. उन्हें फिल्में देखना पसंद था. मॉडलिंग में अच्छा नाम कमाने के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा और सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' से फिल्मी करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में दीपिका बॉलीवुड के साथ शाहरुख खान के साथ नजर आईं और इसके साथ ही उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला का पुरस्कार भी मिला था.

लगातार दीं कई हिट फिल्में

दीपिका और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'कॉकटेल' वर्ष 2012 में रिलीज हुई और इसने बहुत अच्छा बिजनेस किया. इससे पहले वर्ष 2009 में आई फिल्म 'लव आज कल' में भी वह सैफ अली खान के साथ काम कर चुकी थीं. दोनों ही फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म 'ओम शांति ओम' के बाद दीपिका की फिल्में अच्छी नहीं चलीं. यह अलग बात है कि वर्ष 2012 में आई फिल्म “कॉकटेल” उनके करियर का टार्निंग प्वाइंट साबित हुई. सुपरहिट रही इस फिल्म के बाद दीपिका ने 'रेस 2', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'पठान' जैसी सुपरहिट फिल्में दी. इन फिल्मों में अलग-अलग अभिनेताओं ने उनके साथ काम किया. 

आया था सुसाइड तक का ख्याल

दीपिका पादुकोण ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट गई थीं. दीपिका ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनके लिए यह बहुत बुरा दौर था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उस तकलीफ के दौर में मैं बस सोना चाहती थी क्योंकि सोना मेरे लिए एक बचने का तरीका था. उन्होंने खुद कबूला है कि कई बार उनके मन में सुसाइड के खयाल तक आते थे. उन हालात का सामना करना बहुत मुश्किल था. वह इस हालात से निकलीं और वर्तमान में वह एक कामयाब एक्ट्रेस हैं. 

रणवीर सिंह से की शादी

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद लंबे समय तक दीपिका पादुकोण बेहत शांत रहीं. यह वही दौर था जब उनकी फिल्में भी कुछ खास नहीं चल रही थीं. वहीं, दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ 14 नवंबर, 2018 को शादी कर ली.  इन दोनों ने 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में साथ काम किया है. 

कम बोलती हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण अंतर्मुखी स्वभाव की हैं और उन्हें अधिक बोलना पसंद नहीं है. उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वह वह किसी से जल्दी से बातें शेयर भी नहीं करती हैं. यही कारण था कि पर्सनल लाइफ में उनका दिल टूटने की वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थी. स्कूल और कॉलेज के दिनों में भी उनका कोई करीबी दोस्त नहीं था, जिससे वह बातें शेयर कर सकें. कम बोलने के चलते उनके दोस्त सीमित थे. 

गुरुदत्त से दीपिका पादुकोण का रिश्ता

 अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त की भतीजी कल्पना लाजमी ने ऑल इंडिया रेडिया पर प्रसारित इंटरव्यू में कहा था कि दीपिका पादुकोण भी उनके रिश्ते में आती हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि दीपिका पादुकोण और गुरुदत्त में खून का रिश्ता न सही, लेकिन कहीं न कहीं रिश्ता जरूर है, लेकिन दोनों ही परिवार इससे अनजान हैं. यहां पर बता दें कि गुरुदत्त का असली नाम बसंत पादुकोण था.