मीनाक्षी शेषाद्रि की किस बात से नाराज हुए थे Jackie Shroff? 40 साल बाद एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मीनाक्षी शेषाद्री ने 'झलक दिलखा जा' के सेट पर खुलासा किया था कि 'होरो' फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ और उन्होंने  सिवाय सीन के एक बार भी बात नहीं की थी. जैसे ही शूटिंग खत्म होती दोनों अपने अपने काम में लग जाते, लेकिन बात नहीं करते थे.

मीनाक्षी शेषाद्रि की किस बात से नाराज हुए थे Jackie Shroff? 40 साल बाद एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली/मुंबई, भारत24 डिजिटल डेस्क: जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि अभिनीत फिल्म 'हीरो' को 40 वर्ष पूरे हो गए हैं. शो मैन नाम से मशहूर सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'हीरो' जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि के अभिनय के अलावा संगीत की वजह से 4 दशक बाद भी लोकप्रिय है. इसके सारे गाने मन को छू जाते हैं. टाइटल सॉन्ग 'तु मेरा होरो ही तु मेरा दिलवर है...' तो खैर सदाबहार गीत बन गया है. पिछले दिनों एक निजी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले 'झलक दिलखा जा-11' में बतौर मेहमान आईं एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म 'हीरो' और इसके लीड एक्टर जैकी श्रॉफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए.

रियलिटी शो में किया मीनाक्षी ने अहम खुलासा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने 'झलक दिलखा जा' के सेट पर खुलासा किया था कि 'हीरो' फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ और उन्होंने  सिवाय सीन के एक बार भी बात नहीं की थी. जैसे ही शूटिंग खत्म होती दोनों अपने अपने काम में लग जाते, लेकिन बात नहीं करते थे.  हुआ यह था कि गुलमर्ग में एक सीन की शूटिंग के दौरान जैकी के लंबे डायलॉग्स थे और इस दौरान मीनाक्षी को आंखों में ग्लिसरीन डालकर रोना था. जैकी श्रॉफ डायलॉग बोल नहीं पा रहे थे, इसकी वजह डायलॉग का लंबा होना था. बार-बार रिटेक हो रहा था और इस बीच मीनाक्षी को हर बार ग्लिसरीन डालने से आंखों में जलन हो रही थी. परेशान होकर उन्होंने जैकी श्रॉफ से कहा कि वो फाइनली इस बार अपना शॉट ओके कर दें. मीनाक्षी की यह बात सुनकर जैकी श्रॉफ नाराज हो गए. 

शूटिंग के आखिरी दिन बोलचाल हुई शुरू

जैकी श्रॉफ को लगा कि मीनाक्षी उनके अभिनय और योग्यता पर सवाल उठा रही हैं. यही वजह थी कि वह नाराज हो गए. यह अलग बात है कि मीनाक्षी के गुजारिश करनेपर जैकी श्रॉफ की ओर से यह सीन तो ओके हो गया लेकिन फिर फिल्म की पूरी शूटिंग होने तक जैकी श्रॉफ ने मीनाक्षी से बात नहीं की थी. बताया जाता है कि 'हीरो' फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन कैमरामैन ने जबरदस्ती दोनों का हाथ पकड़कर इन्हें फिर से दोस्ती करने को कहा. इसके बाद दोनों की नाराजगी दूर हो गई. 

'होरो' मेरे दिल में विशेष स्थान रखती है: जैकी

गौरतलब है कि चर्चित बॉलीवुड फिल्म 'हीरो' ने 1983 में न केवल सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाई, बल्कि जैकी श्रॉफ को भी बतौर अभिनेता इंडस्ट्री में एंट्री के साथ ही जमा दिया था. सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म से जैकी श्रॉफ के आकर्षक लुक ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने निर्भीक और मनमोहक हीरो जैकी दादा की भूमिका निभाई थी. उनके परफॉर्मेंस ने लोगों को आकर्षित किया और अपनी एक अलग पहचान बना ली. जैकी श्रॉफ का कहना है कि 'हीरो' से अब तक का सफर अविश्वसनीय रहा है. मैं इन 40 वर्षों में प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं. यह एक विशेष फिल्म है जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती है.