Raj Babbar की आखिर क्यों भर आईं आंखें, खुद को संभाल न पाएं तो रो पड़े; सबसे नजरें छिपाकर पोंछे अपने आंसू

बॉलीवुड एक्टर और राजनेता राज बब्बर (Actor Political Leader Raj Babbar) उन शख्सियत में से हैं, जिन्होंने दोनों ही क्षेत्रों में जबरदस्त काम किया है.

Raj Babbar की आखिर क्यों भर आईं आंखें, खुद को संभाल न पाएं तो रो पड़े; सबसे नजरें छिपाकर पोंछे अपने आंसू

नई दिल्ली/मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्टर और राजनेता राज बब्बर (Actor Political Leader Raj Babbar) उन शख्सियत में से हैं, जिन्होंने दोनों ही क्षेत्रों में जबरदस्त काम किया है. वह अभिनेता के साथ-साथ नेता के तौर पर भी लोकप्रिय हैं और उन्हें दोनों ही क्षेत्रों में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है. राज बब्बर बेहद भावुक इंसान हैं और यह कई बार रियलिटी शोज में देखा भी गया है. ताजा मामला हाल ही का है, जिसमें उनकी पत्नी स्मिता पाटिल का जिक्र आया तो वह इस कदर भावुक हुए कि रो पड़े. उनकी आंखों में आंसुओं को पूरे जमाने ने देखा.

'इंडियन आइडल में बतौर अतिथि हुए शामिल

निजी  टेलीविजन के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' (Indian Idol 14) में शनिवार को राज बब्बर बतौर अतिथि शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान सभी गायकों की जमकर सराहना की. इस बीच एक उभरती गायक प्रतियोगी अनन्या पाल ने राज बब्बर और स्मिता पाटिल अभिनीत फिल्म 'वारिस' का गीत 'मेरे प्यार की उमर हो इतनी सनम, तेरे नाम से शुरू तेरे नाम पर खत्म' गाया. इसके बाद राज बब्बर और स्मिता पाटिल की साल 1982 में आई फिल्म 'भीगी पलकें' का गाना 'जनम जनम का साथ तुम्हारा हमारा' भी गाया. ये दोनों गाने सुनकर राज बब्बर इस कदर भावुक हो गए कि वह शो के जज कुमार सानू और श्रेया घोषाल के समक्ष रो पड़े. उन्होंने खुद को किसी तरह संभालना और लोगों से बचाकर अपने आंसू पोछे, लेकिन टेलीविजन पर राज बब्बर को रोते जमाने ने देखा.

राज बब्बर ने दे दी अपनी घड़ी

अनन्या पाल का गाना सुनकर राज बब्बर इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने उसे अपने पास बुलाकर अपनी घड़ी गिफ्ट हाथों में पहनाई. इस दौरान उन्होंने कहा- 'मेरे पास वक्त है जो मैंने उसके साथ गुजारा है और मैं वो वक्त की सुईयां तुम्हें दे रहा हूं'. राज बब्बर ने यह कहकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया. इस दौरान जज श्रेया घोषाल और कुमार सानू भी भावुक नजर आए. गौरतलब है कि इंडियन आइडल शो के दौरान राज बब्बर ने अपनी दिवंगत पत्नी और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल को याद किया.