दयाबेन अब नहीं लौटेंगी! दिशा वकानी ने 'तारक मेहता शो' को कहा अलविदा? भाई मयूर वकानी ने तोड़ी चुप्पी

Disha Vakani TMKOC: गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे चुलबुली, सबसे मासूम और सबसे प्यारी सदस्य दयाबेन को भला कौन भूल सकता है? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी द्वारा निभाया गया यह किरदार न सिर्फ हिट हुआ, बल्कि भारतीय टेलीविजन के इतिहास में अमर बन गया.

Dayaben will not return now Disha Vakani said goodbye to Tarak Mehta Show
Image Source: Social Media/X

Disha Vakani TMKOC: गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे चुलबुली, सबसे मासूम और सबसे प्यारी सदस्य दयाबेन को भला कौन भूल सकता है? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी द्वारा निभाया गया यह किरदार न सिर्फ हिट हुआ, बल्कि भारतीय टेलीविजन के इतिहास में अमर बन गया. लेकिन अब दिशा की वापसी की उम्मीदों पर शायद हमेशा के लिए विराम लग गया है.

2018 में मैटरनिटी लीव पर गईं दिशा वकानी ने अब तक शो में वापसी नहीं की. इस बीच कई बार खबरें आईं कि वे लौट सकती हैं, लेकिन हर बार फैंस को निराशा हाथ लगी. और अब, उनके रियल-लाइफ और ऑन-स्क्रीन भाई मयूर वकानी (जो शो में सुंदरलाल का किरदार निभाते हैं) ने साफ कर दिया है कि दिशा अब 'दयाबेन' के रोल में वापसी नहीं करेंगी.

"अब वह एक मां हैं, और उसी किरदार को निभा रही हैं" 

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मयूर वकानी ने कहा, “वह अब अपनी ज़िंदगी में एक मां की भूमिका निभा रही हैं और उसमें पूरी तरह समर्पित हैं. मैंने उनके साथ का सफर करीब से देखा है. उन्होंने मेहनत, लगन और ईमानदारी से काम किया है, यही वजह है कि लोग आज भी उन्हें दया के रूप में याद करते हैं.”

असित मोदी भी कर चुके हैं वापसी से इनकार

शो के निर्माता असित मोदी पहले ही एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि दिशा अब शो में वापसी नहीं करेंगी. उन्होंने कहा. “मैं अब भी उम्मीद करता हूं कि कोई चमत्कार हो जाए, लेकिन फिलहाल वापसी मुश्किल है. शादी और बच्चों के बाद ज़िंदगी बदल जाती है, खासतौर पर महिलाओं के लिए.” 

4500 एपिसोड पूरे, शो अब एक टीम वर्क है

भले ही दया भाभी शो में नहीं हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. हाल ही में शो ने 4500 एपिसोड्स पूरे किए, और यह अब सिर्फ एक किरदार पर नहीं, बल्कि पूरे गोकुलधाम परिवार की जिंदगियों और रिश्तों पर आधारित हो गया है.

यह भी पढ़ें- चीन-पाकिस्तान के उड़े होश! 40 देशों के साथ भारतीय नेवी का स्पेशल प्लान, जानें क्या है पूरा मामला