Datia By-Election: मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आज सियासी माहौल गमाया हुआ है. नामांकन के साथ ही सियासी दंगल अब पूरी तरह चुनावी रण में तब्दील हो चुका है. बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही उम्मीदवारों ने आज अपना-अपना नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने आज शक्ति प्रदर्शन के बीच में अपना नामांकन दाखिल किया और दूसरी ओर बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया.
ये भी पढ़ें- नागालैंड में असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल