पाकिस्तानियों के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, 232 साल में पहली बार हुआ ऐसा; जानें पूरा मामला

Pakistan TV vs SNGP: पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी 2025-26 में एक चौंकाने वाला मैच देखने को मिला, जिसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के रिकॉर्ड को भी हिला दिया. नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस 15वें मुकाबले में पाकिस्तान टेलीविजन (PTV) की टीम ने सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइंस लिमिटेड (SNGPL) के खिलाफ न केवल रोमांचक जीत हासिल की, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी कायम किया.

Cricket Another shameful record in the name of Pakistanis happened for the first time in 232 years
Image Source: Social Media

Pakistan TV vs SNGP: पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी 2025-26 में एक चौंकाने वाला मैच देखने को मिला, जिसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के रिकॉर्ड को भी हिला दिया. नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस 15वें मुकाबले में पाकिस्तान टेलीविजन (PTV) की टीम ने सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइंस लिमिटेड (SNGPL) के खिलाफ न केवल रोमांचक जीत हासिल की, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी कायम किया. PTV ने 40 रनों के बेहद छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए SNGPL को सिर्फ 37 रन पर आउट किया और दो रनों से मैच जीत लिया.

इस जीत के साथ PTV ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक का सबसे छोटा सफल टारगेट बचाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड 1794 में इंग्लैंड में ODFIELD टीम के नाम था, जिन्होंने MCC के खिलाफ 41 रनों के लक्ष्य का बचाव किया था. उस मैच को लॉर्ड्स ओल्ड ग्राउंड पर खेला गया था, और पिछले 232 वर्षों तक कोई भी टीम इतने कम स्कोर का बचाव करने में सफल नहीं रही थी. लेकिन अब पाकिस्तान की PTV ने यह कारनामा कर दिखाया.

मैच की पूरी कहानी

मैच की शुरुआत PTV के लिए उतनी शानदार नहीं रही. पहली पारी में उन्होंने 166 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में मात्र 111 रन ही बना सकी. दूसरी ओर, SNGPL की टीम ने अपनी पहली पारी में 238 रन बनाकर 72 रनों की बढ़त हासिल की थी. 

सामान्य परिस्थितियों में इतने बड़े अंतर के बावजूद, चौथी पारी में जब SNGPL को जीत के लिए सिर्फ 40 रन चाहिए थे, तब PTV के गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और पूरी टीम को सिर्फ 37 रन पर आउट कर दिया. SNGPL की कप्तानी पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद कर रहे थे. लेकिन उनके नेतृत्व में भी टीम यह शर्मनाक हार टाल नहीं सकी.

अली उस्मान और अमद बट का शानदार प्रदर्शन

PTV की जीत में बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान की भूमिका निर्णायक रही. उन्होंने आखिरी पारी में मात्र 9 रन खर्च कर 6 विकेट चटकाए और SNGPL की पूरी टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया. इसके अलावा तेज गेंदबाज अमद बट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बाकी के 4 विकेट अपने नाम किए. अली उस्मान ने अपनी पहली पारी में भी 4 विकेट लिए थे, जिससे उनका कुल विकेट संख्या मैच में 10 रही. दोनों गेंदबाजों ने पिच की मदद का शानदार फायदा उठाया और PTV को इस ऐतिहासिक जीत तक पहुँचाया.

पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में दर्ज नाम

इस जीत के साथ PTV ने न केवल रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया. इतने छोटे लक्ष्य का बचाव करने वाली यह जीत निश्चित ही खिलाड़ियों, प्रशंसकों और पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें- रोजाना 200 रुपये की बचत करके 25 लाख का मोटा फंड कर सकते हैं तैयार, जानें निवेश की सही स्ट्रैटेजी