जौनपुर में गौ तस्करों का आतंक, हेड कांस्टेबल को कुचलकर मार डाला, मुठभेड़ में 1 की मौत

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बीते दिनों पुलिस और तस्करों के बीच कई मुठभेड़ें हुईं. इन घटनाओं ने पूरे जनपद को हिला कर रख दिया. एक ओर जहां कानून की रक्षा करते हुए हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह ने शहादत दी, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन गौ तस्कर घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

cow smuggler killed and two injured encounter with police in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बीते दिनों पुलिस और तस्करों के बीच कई मुठभेड़ें हुईं. इन घटनाओं ने पूरे जनपद को हिला कर रख दिया. एक ओर जहां कानून की रक्षा करते हुए हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह ने शहादत दी, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन गौ तस्कर घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

प्रतिमा सिंह पर जानलेवा हमला

घटनाक्रम की शुरुआत 14/15 मई 2025 की रात से हुई, जब थाना जलालपुर के पराउगंज चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह और उनकी टीम को पशु तस्करों ने पिकअप वाहन से जानबूझकर टक्कर मार दी. इस हमले में प्रतिमा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तत्काल वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. इस हमले के बाद पुलिस ने जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया.

दुर्गेश कुमार सिंह की शहादत

चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्झी मोड़ पर 17 मई की रात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे. तभी एक पिकअप (UP 65 PT 9227) आजमगढ़ की ओर से आ रही थी, जिसमें गौ तस्कर सवार थे. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर तस्करों ने जान से मारने की नीयत से वाहन पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की. इस हमले में हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक की मौत

पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए SOG और आस-पास के थानों को अलर्ट किया. तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस टीम वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के ताला बेला गांव तक पहुंची. वहां तस्कर वाहन छोड़कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भागने लगे. इसी दौरान चंदवक थाना क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में तीन तस्कर गोली लगने से घायल हो गए.

गौ तस्करों की पहचान

नरेंद्र यादव (पैरों में गोली)

गोलू यादव (पैरों में गोली)

सलमान (सीने में गोली, इलाज के दौरान मौत)

फरार आरोपी और आगे की कार्रवाई

मुठभेड़ के दौरान दूसरी बाइक पर सवार तीन तस्कर — राहुल यादव, राजू यादव और आजाद यादव — मौके से फरार हो गए. इनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं. वहीं, पुलिस ने पिकअप वाहन को भी चोलापुर क्षेत्र से बरामद कर लिया है. अज्ञात चालक और अन्य फरार तस्करों के खिलाफ थाना चंदवक में मुकदमा संख्या 135/2025, धारा 103 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: 9 साल तक बेटे की तरह की परवरिश, फिर गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट.. गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात