CM Yogi Speech: अब Electronics में दुनिया पर राज करेगा भारत? CM Yogi का बड़ा संदेश!

CM Yogi Speech Will India now rule the world in electronics

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को लेकर बड़ा बयान दिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि "जेवर जंगलराज से मंगलराज बना है"  और सरकार की विकास नीतियों, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उल्लेख किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सरकार ने जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का निर्णय लिया था, तब भूमि अधिग्रहण सबसे बड़ी चुनौती थी. उन्होंने स्वयं किसानों से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि यह परियोजना केवल एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदल देगी. उन्होंने कहा कि किसानों ने सरकार पर विश्वास जताया और आज उसी भरोसे का परिणाम है कि जेवर देश के सबसे बड़े विकास केंद्रों में शामिल हो रहा है.