EXCLUSIVE: Children's Day पर दिखा CM Yogi का खास अंदाज, बच्चों पर बरसाया प्यार! | Breaking News

EXCLUSIVE: बाल दिवस पर CM योगी ने बच्चों को दी शुभकामनाएं, सुरक्षित बचपन और बेहतर शिक्षा को बताया सरकार की प्राथमिकता; नन्हे-मुन्नों के बीच पहुंचकर बांटी टॉफियां और दिया आशीर्वाद.

Bharat 24

EXCLUSIVE:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बच्चों को देश का उज्ज्वल भविष्य बताते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षित बचपन, बेहतर शिक्षा और अपनी प्रतिभा को निखारने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के सपनों को साकार करने और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन, अच्छी शिक्षा और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है. सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर बच्चा मुस्कुराए, हर प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिले और प्रत्येक बच्चे का सपना साकार हो. उन्होंने बाल दिवस के जरिए बच्चों के अधिकारों, उनकी खुशियों और बेहतर भविष्य के प्रति समाज की जिम्मेदारी को भी रेखांकित किया.

ये भी पढ़ें- UP Election 2027: मेरठ से योगी का बड़ा संदेश! ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन कितना खतरनाक? | UP News