CM Yogi in Kakori: काकोरी से गरजे CM योगी! कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला

CM Yogi in Kakori: CM योगी ने क्रांतिकारियों को किया नमन, बोले- अंग्रेजों को चुनौती देने वाले वीरों का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा

Bharat 24

CM Yogi in Kakori: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, लखनऊ की महापौर, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं पावन तिथि देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भारत माता के महान सपूतों ने ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देते हुए स्पष्ट कर दिया था कि भारत की धरती गुलामी को स्वीकार नहीं करेगी. सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन कोई एक दिन या एक घटना तक सीमित नहीं था. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तक देश में आजादी की लड़ाई की एक लंबी श्रृंखला चली. इसी संघर्ष में हजारों क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया.

ये भी पढ़ें- Breaking News : PM Modi से मिलेंगे शरद गुट के 8 सांसद, कल सुबह 11 बजे अहम बैठक