Breaking News : PM Modi से मिलेंगे शरद गुट के 8 सांसद, कल सुबह 11 बजे अहम बैठक

Breaking News: दिल्ली में कल सुबह 11 बजे होगी अहम बैठक, सुप्रिया सुले समेत शरद पवार गुट के 8 सांसद PM मोदी से करेंगे मुलाकात

Bharat 24

Breaking News: महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. शरद पवार गुट के आठ सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. यह मुलाकात कल सुबह 11 बजे दिल्ली में प्रस्तावित है. प्रतिनिधिमंडल में सांसद सुप्रिया सुले समेत कुल आठ सांसद शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय तय होने के बाद सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है. उन्होंने इस मुलाकात के लिए समय देने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है. आठ सांसदों का यह प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न राजनीतिक और महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकता है. शरद पवार गुट के सांसदों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच होने वाली इस मुलाकात को महाराष्ट्र की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- Weather Update : देश पर बारिश का कहर! असम में बाढ़, दिल्ली में रेड अलर्ट और जलप्रलय