राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे CM सैनी, युवाओं से भी की इससे जुड़ने की अपील, बोले- नई ऊर्जा होगी उत्पन्न

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी 4 अगस्त 2024 रविवार को राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचें. करीब 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में सीएम सैनी ने साइकिल से पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर शिरकत की.

राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे CM सैनी, युवाओं से भी की जुड़ने की अपील, बोले- नई ऊर्जा होगी उत्पन्न
युवाओं से भी की जुड़ने की अपील, बोले- नई ऊर्जा होगी उत्पन्न- Photo: ANI

पंचकूला (हरियाणा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी 4 अगस्त 2024 रविवार को राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचें. करीब 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में सीएम सैनी ने साइकिल से पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर शिरकत की.

हर शहर होता है राहगिरी कार्यक्रम

बता दें कि सीएम सैनी ने इस कार्यक्रम में पहुंचे CM सैनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हर रविवार को अलग-अलग जगहों पर राहगिरी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. सीएम ने कहा इसे हर शहर को मनाना भी चाहिए. इस से स्वास्थ्य लाभ मिलता है. कई प्रकार की बीमारियों से हमें छुटकारा मिलता है. सीएम ने कहा कि हम इससे विकास की एक गति से हम लोग आगे बढ़ सकते हैं.

युवाओं से की अपील

मीडिया से बातचीत करने के दौरान राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सैनी ने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि वह भी इस कार्यक्रम से जुड़ें. ताकी नशे से भी व्यक्ति दूर रहता है. CM बोले की जब नई ऊर्जा उत्पन्न होती है तो नई ऊर्जा के साथ वह आगे बढ़ता है. इस प्रकार के मंच से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.

बिना पर्ची-बिना खर्ची मिलता है रोजगार

सीएम ने कहा कि आप देख सकते हैं कि हमारे हरियाणा में युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार दिया जाता है. फिर वह चाहे खेल के माध्यम से ही क्यों ना हो. सीएम सैनी बोले की खेल के माध्यम से यदी कोई युवा आगे जाना चाहता है अपने देश और गांव का नाम रोशन करना चाहता है. आज वह ऐसा कर सकता है. विश्व में अपने नाम को ऊंचा कर सकता है.

एथलीट की तारीफ की

पेरिस ओलंपिक में खेलने गए भारतीय एथलीट की तारीफ करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि मैं उन खिलाड़ी जो मेडल लेकर के हरियाणा आए हैं. उन्होंने हरियाणा प्रदेश और भारत  का नाम देशभर में ऊंचा किया है. सीएम ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि हमें इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए इससे आपसी प्रेम भाव, मिलना और नई एक्टीविटीज देखने और सीखने को मिलती है.

यह भी पढ़े: राहुल गांधी के ईडी रेड वाले दावे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का वार, बोले- चोर की दाढ़ी में तिनका