आज से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का प्रचार-प्रसार, 'म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा' रैली से होगी शुरुआत

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में आज से भगवान श्रीकृष्ण की भूमि कुरूक्षेत्र के थानेसर विधानसभा में ’म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ रैली की शुरुआत होने वैली है

आज से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का प्रचार-प्रसार, 'म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा' रैली से होगी शुरुआत
'म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा' रैली से होगी शुरुआत- Photo:@ NayabSainiBJP

हरियाणाः हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में आज से भगवान श्रीकृष्ण की भूमि कुरूक्षेत्र के थानेसर विधानसभा में ’म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ रैली की शुरुआत होने वैली है. बता दें कि सिंह सैनी इस रैली से प्रदेश भर में भाजपा के चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे.

90 की 90 विधानसभा क्षेत्रों में होगी रैली

वहीं इस रैली में हरियाणा के चुनाव प्रभारी , चुनाव सह प्रभारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के तमाम बड़े लीडर उपस्थित रहने वाले हैं. हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रैली से संबंधित पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा की 90 की 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करने वाले हैं. इन रैलियों का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया गया है. आपको बता दें कि आज होने वाली रैली से पहले मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने राहगिरी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. साथ ही युवाओं से भी इस कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की.

मीडिया से बातचीत करने के दौरान राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सैनी ने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि वह भी इस कार्यक्रम से जुड़ें. ताकी नशे से भी व्यक्ति दूर रहता है. CM बोले की जब नई ऊर्जा उत्पन्न होती है तो नई ऊर्जा के साथ वह आगे बढ़ता है. इस प्रकार के मंच से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.

बिना पर्ची-बिना खर्ची मिलता है रोजगार

सीएम ने कहा कि आप देख सकते हैं कि हमारे हरियाणा में युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार दिया जाता है. फिर वह चाहे खेल के माध्यम से ही क्यों ना हो. सीएम सैनी बोले की खेल के माध्यम से यदी कोई युवा आगे जाना चाहता है अपने देश और गांव का नाम रोशन करना चाहता है. आज वह ऐसा कर सकता है. विश्व में अपने नाम को ऊंचा कर सकता है

यह भी पढ़े: राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे CM सैनी, युवाओं से भी की इससे जुड़ने की अपील, बोले- नई ऊर्जा होगी उत्पन्न