CM Mohan Yadav On Farmers: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद के बैठक में किसानों के हित में एक बहुत बड़ा फैसला लिया गया है. इस किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार ने खेती किसानी से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण योजनाओं को अगले 5 सालों तक यानी साल 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. इन योजनाओं पर कुल 10,520 करोड़ खर्च किए जाएंगे. सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि इन योजनाओं के जरिए किसानों को खेती के आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाए और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत बनाया जाए.
ये भी पढ़ें- तो जिंदा बच जाता जलिस्को कार्टेल का सरगना... गर्लफ्रेंड के चक्कर में कैसे मारा गया एल मेंचो? सेना का खुलासा