हमारे रसोई घर में मौजूद सामान्य मसाले कई बार हमारी सेहत के लिए अद्भुत औषधियों की तरह काम करते हैं. ऐसा ही एक मसाला है — लौंग. आमतौर पर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली यह छोटी-सी चीज जब चाय के रूप में इस्तेमाल होती है, तो शरीर को कई प्रकार के लाभ देती है.
लौंग में मौजूद प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्व शरीर की इम्युनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए लौंग की चाय बेहद फायदेमंद हो सकती है.
ब्लड शुगर को रखे नियंत्रण में
डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए लौंग की चाय एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकता है. यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मदद करती है, बशर्ते इसे नियमित और सीमित मात्रा में लिया जाए.
वजन घटाने में सहायक
लौंग शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक मानी जाती है. तेज मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि शरीर में जमा वसा जल्दी बर्न होती है. यदि आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सुबह खाली पेट लौंग की चाय पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
लौंग की चाय गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है. यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर भोजन को अच्छी तरह पचाने में मदद करती है.
सिरदर्द और माइग्रेन में राहत
बार-बार सिरदर्द या माइग्रेन से परेशान लोगों के लिए लौंग की चाय एक प्राकृतिक राहत का साधन बन सकती है. इसमें मौजूद सूजन कम करने वाले गुण तंत्रिका तंत्र को शांत करते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं.
लौंग की चाय कैसे बनाएं?
सामग्री:
विधि:
यह भी पढ़ें: बवाल के बाद Gen-Z की नई अपील, कहा- आओ हमारे नेपाल...सुंदर देश में आने का सही वक्त है