Big Breaking on CJP Protest: दिल्ली में हुए CJP (Cockroach Janata Party) के प्रदर्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से अब तक 2,873 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिनका नाम पहले से आपराधिक रिकॉर्ड और पुलिस डोजियर में दर्ज है. पुलिस का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान जुटाए गए वीडियो फुटेज और तस्वीरों का फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के जरिए विश्लेषण किया गया. इसके बाद जिन चेहरों का मिलान पुलिस के रिकॉर्ड से हुआ, उनमें 2,873 लोगों की पहचान ऐसे व्यक्तियों के रूप में हुई, जिनका आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पहले यह संख्या करीब 2,500 थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ अब यह आंकड़ा 2,873 तक पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- Sonam Wangchuk on Paper Leak Bill : 'खुशी है कि संसद में एंटी पेपर लीक बिल पेश हुआ', बोले वांगचुक