छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए गुड न्यूज़! सरकारी टीचर के 5000 पदों पर होगी बंपर भर्ती, CM साय का ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 5,000 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया.

Chhattisgarh Vyapam Teacher Vacancy 2026 5000 teachers will be recruited in Chhattisgarh
Image Source: Freepik

Chhattisgarh Teacher Bharti 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं और छात्रों के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण फैसले लेकर बड़ी राहत दी है. राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. 

शिक्षकों की भर्ती पर अहम फैसला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 5,000 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया. यह भर्ती प्रक्रिया व्यापमं (Vyapam) के माध्यम से होगी, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फरवरी 2026 तक इस भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाए, जिससे समय पर परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य शिक्षकों की भारी कमी को पूरा करना है, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके. मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वेटिंग लिस्ट की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी, ताकि पहले से परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिल सकें.

राज्य स्तरीय रोजगार मेला

वहीं, बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित करने का फैसला लिया है. यह मेला 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा, और इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां 15,000 से अधिक पदों के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगी. यह मेला शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार रायपुर में आयोजित होगा.

रायपुर जिले के उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की तारीख 29 जनवरी 2026 तय की गई है. जो युवा इस रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. अगर किसी ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो वह इस पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: DU Vacancy: 12वीं पास के लिए खास मौका, DU में इन पदों पर निकली भर्ती; नॉन टीचिंग वाले भी कर सकते अप्लाई