DU Vacancy: 12वीं पास के लिए खास मौका, DU में इन पदों पर निकली भर्ती; नॉन टीचिंग वाले भी कर सकते अप्लाई

DU Hansraj College Jobs 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध हंसराज कॉलेज ने गैर-शिक्षण कर्मचारियों (Non-Teaching Staff) की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है.

DU Hansraj College Jobs 2026 12 pass can also apply know salary and last date
Image Source: Freepik

DU Hansraj College Jobs 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध हंसराज कॉलेज ने गैर-शिक्षण कर्मचारियों (Non-Teaching Staff) की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कॉलेज में कुल 41 स्थायी पदों को भरा जाएगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है. यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो शैक्षणिक संस्थान में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं.


हंसराज कॉलेज द्वारा विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर भर्ती की जा रही है. पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है. प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. लेबोरेटरी असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ वैज्ञानिक उपकरणों पर कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है. कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है. साथ ही टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. लैब अटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही लाइब्रेरी साइंस से संबंधित सर्टिफिकेट होना चाहिए. वहीं लेबोरेटरी अटेंडेंट पद के लिए विज्ञान विषय के साथ 10वीं या 12वीं पास और संबंधित लैब स्किल सर्टिफिकेट अनिवार्य है.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

इस भर्ती प्रक्रिया में जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा. शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित है. सामान्य वर्ग (UR) के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है. एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार वेतन दिया जाएगा. प्रशासनिक अधिकारी पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-10 के तहत लगभग 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक मूल वेतन मिलेगा. लेबोरेटरी असिस्टेंट को वेतन स्तर-04, जूनियर असिस्टेंट को वेतन स्तर-02, और लैब अटेंडेंट/लाइब्रेरी अटेंडेंट को वेतन स्तर-01 में रखा जाएगा.

DU Hansraj College Jobs 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे. सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं. नॉन-टीचिंग स्टाफ भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें.मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: Police Constable Bharti 2026: इस राज्य में निकली पुलिस कांस्टेबल की वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई