CG Cabinet: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले, किसानों को मिला बड़ा तोहफा

Chhattisgarh Cabinet Meeting Decisions: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए.

Chhattisgarh Cabinet Meeting Decisions cm Vishnu Deo Sai
Image Source: ANI/ File

Chhattisgarh Cabinet Meeting Decisions: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए. खास बात यह रही कि किसानों को बड़ा फायदा देने का निर्णय भी किया गया. सरकार ने साफ किया कि वह किसानों और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दे रही है.

राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी

बैठक में फरवरी-मार्च 2026 में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के आठवें सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी गई. इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में पेश करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को भी स्वीकृति दी गई.

किसानों के लिए लिया बड़ा फैसला

सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को राहत देने का बड़ा फैसला लिया है. 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त किसानों के खातों में दी जाएगी. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख से अधिक किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है.

किसानों को दिए जाएंगे 10 हजार करोड़

कृषक उन्नति योजना के तहत इस बार करीब 10 हजार करोड़ रुपये किसानों को होली से पहले दिए जाएंगे. सरकार का कहना है कि इससे किसानों को त्योहार से पहले बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी.

किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

राज्य में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जो देश में सबसे ज्यादा बताई जा रही है. पिछले दो साल में किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है. इस साल की राशि जुड़ने के बाद यह आंकड़ा करीब 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. 

ये भी पढ़ें: बॉर्डर पर गरजेंगे फाइटर जेट, वायुसेना करने जा रही बड़ा युद्धाभ्यास, थर-थर कांप रहा पाकिस्तान