लैपटॉप यूज़र्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी, हैकर्स चुरा सकते हैं डेटा, बचने के लिए करें ये काम

CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) ने हाल ही में एक गंभीर चेतावनी जारी की है, जिससे माइक्रोसॉफ्ट सर्विस और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सतर्क किया गया है.

CERT warning for Windows Laptop Users hackers can steal your data
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

Alert for Laptop Users: CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) ने हाल ही में एक गंभीर चेतावनी जारी की है, जिससे माइक्रोसॉफ्ट सर्विस और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सतर्क किया गया है. इस चेतावनी के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के कई प्रोडक्ट्स में सुरक्षा की गंभीर खामियां पाई गई हैं, जो हैकर्स के लिए आपके सिस्टम को हैक करने का सुनहरा अवसर साबित हो सकती हैं.

माइक्रोसॉफ्ट के इन प्रोडक्ट्स में पाई गईं खामियां

माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख प्रोडक्ट्स जैसे विंडोज, ऑफिस सूट और Azure क्लाउड सर्विस में सुरक्षा संबंधी कमजोरियां पाई गई हैं. इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके निजी डेटा तक पहुंच सकते हैं, और न केवल डेटा चोरी कर सकते हैं, बल्कि आपके सिस्टम की सिक्योरिटी को भी बायपास कर सकते हैं. ये खतरे रिमोट कोड एक्सेक्यूशन (RCE), स्पूफिंग अटैक और सिस्टम सेटिंग्स को नुकसान पहुंचाने के रूप में सामने आ सकते हैं.

आधिकारिक माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेस में शामिल खामियां

  • माइक्रोसॉफ्ट विंडोज (सभी सपोर्टेड वर्जन)
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (वर्ड, एक्सेल, आउटलुक)
  • माइक्रोसॉफ्ट डायनामिक्स
  • Azure क्लाउड सर्विस
  • माइक्रोसॉफ्ट SQL सर्वर
  • सिस्टम सेंटर और डेवलपर टूल्स
  • एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट प्रोग्राम फॉर विंडोज वर्जन
  • माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर और अन्य माइक्रोसॉफ्ट ऐप्स

हैकिंग से बचने के लिए क्या करें?

यदि आप विंडोज कंप्यूटर या माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जरूरी है कि आप तुरंत कुछ सुरक्षा उपायों को अपनाएं. यहां कुछ कदम दिए जा रहे हैं जिन्हें आपको तुरंत उठाना चाहिए. 

  • ऑटो अपडेट को ऑन करें
  • अपनी सिस्टम सेटिंग्स में जाकर सुनिश्चित करें कि ऑटो अपडेट्स चालू हों. इससे आपके सिस्टम पर कोई भी जरूरी अपडेट जल्दी इंस्टॉल हो जाएगा.
  • सिस्टम को अपडेट रखें
  • विंडोज और MS ऑफिस को हमेशा अपडेट रखें, ताकि सुरक्षा की खामियां समय रहते ठीक हो सकें.
  • अजनबी साइट्स से बचें
  • अनजान और संदिग्ध साइट्स से फाइल्स डाउनलोड करने या लिंक पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि इससे आपका सिस्टम वायरस से संक्रमित हो सकता है.
  • सिस्टम को रीस्टार्ट करें
  • अपडेट इंस्टॉल करने के बाद अपने कंप्यूटर को रीस्टार्ट जरूर करें ताकि सभी सुधार लागू हो सकें.
  • एंटीवायरस और फायरवॉल को अपडेट रखें
  • एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर और फायरवॉल को अपडेट रखने से आपकी प्रणाली की सुरक्षा मजबूत रहती है.

माइक्रोसॉफ्ट ने उठाए जरूरी कदम

CERT-In की चेतावनी के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने इन सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए तत्काल सिक्योरिटी पैच जारी किया है. कंपनी ने चेतावनी दी है कि अगर आपने यह अपडेट अभी तक इंस्टॉल नहीं किया है, तो तुरंत करें, क्योंकि हैकर्स इसका फायदा उठाकर आपका डेटा चुरा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 1 करोड़ Facebook अकाउंट बंद, 5 लाख से ज्यादा पर लगाया जुर्माना, Meta ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?