Central Bank SO Bharti 2026: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 275 विभिन्न तकनीकी और प्रोफेशनल पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें IT ऑफिसर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और रिस्क मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.
उम्र सीमा और पात्रता
इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र 23 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. ज्यादातर पदों के लिए बीई, बीटेक, एमसीए या संबंधित क्षेत्र में डिग्री आवश्यक है. कुछ पदों के लिए क्लाउड, नेटवर्क या साइबर सिक्योरिटी के प्रमाणपत्र भी जरूरी हैं. रिस्क मैनेजर के पद के लिए CA, MBA (Finance) या संबंधित डिग्री मांगी गई है. अनुभव की आवश्यकता पद के अनुसार 1 साल से लेकर 8 साल तक हो सकती है.
वेतन और भत्ते
सैलरी पैकेज काफी आकर्षक है. स्केल I पदों पर वेतन 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक, स्केल II पदों पर 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक, स्केल III पर 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये और स्केल IV पर 1,02,300 रुपये से 1,20,940 रुपये तक है. इसके अलावा अधिकारी महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य बैंक भत्तों का लाभ भी प्राप्त करेंगे.
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
SC/ST/PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है. अन्य सभी उम्मीदवारों को 850 रुपये का शुल्क देना होगा. भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है.
चयन प्रक्रिया
चयन दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा, जो 90 मिनट की होगी और जिसमें 90 सवाल पूछे जाएंगे. कुल अंक 100 हैं और इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण, यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाएं. वहां SO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन करके फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें. आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लेना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: BSNL में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई