BSNL में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

BSNL Recruitment 2026: भारत की प्रमुख दूरसंचार कंपनी, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), ने साल 2026 के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) पदों पर भर्ती की घोषणा की है.

BSNL Recruitment 2026 Senior Executive Trainee check details
Image Source: Freepik

BSNL Recruitment 2026: भारत की प्रमुख दूरसंचार कंपनी, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), ने साल 2026 के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 120 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 7 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह मौका इंजीनियरिंग और फाइनेंस दोनों क्षेत्रों के युवाओं के लिए बेहद अहम है.

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान में कुल 120 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें से 95 पद टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए हैं और 25 पद फाइनेंस स्ट्रीम के लिए. यानी इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के स्नातक और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) के उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर है.

आवेदन की अंतिम तिथि और सुधार विंडो

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 7 मार्च 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें. इसके बाद 8 मार्च से 15 मार्च 2026 तक सुधार विंडो खुली रहेगी, जिसमें उम्मीदवार अपने फॉर्म में हुई गलती सुधार सकते हैं. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 29 मार्च 2026 को आयोजित होने की संभावना है.

योग्यता और पात्रता

टेलीकॉम स्ट्रीम में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फुल टाइम बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं. अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते तय समय तक डिग्री पूरी कर लें. फाइनेंस स्ट्रीम में उम्मीदवार CA या CMA होना चाहिए.

आयु सीमा

इस भर्ती में न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ ले सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा. पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) रहेगा, जिसमें MCQ सवाल पूछे जाएंगे. CBT में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. सभी प्रमाण पत्र सही पाए जाने के बाद ही अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी.

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करते समय सही जानकारी देना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. अधिक जानकारी और दिशानिर्देश के लिए उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Police Physical: हाइट, दौड़, लंबी कूद.. दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए कैसे होता है फिजिकल?