श्री राम कॉलेज में आज शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है. शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी कॉलेज पहुंचकर युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे और शताब्दी समारोह में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ संवाद हमेशा चर्चा में रहता है. शिक्षा, करियर, परीक्षा, तनाव और भविष्य की चुनौतियों को लेकर पीएम मोदी छात्रों को मोटिवेट करते रहे हैं. ऐसे में आज के कार्यक्रम में युवाओं को प्रधानमंत्री के साथ अपनी आकांक्षाएं, विचार और चिंताएं साझा करने का अवसर मिलने की उम्मीद है.