FIFA World Cup 2026: सिर्फ 5 लाख की आबादी वाले पश्चिम अफ्रीकी देश केप वेर्दे ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में बड़ा इतिहास रच दिया है. टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में खेलते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है. इस बड़ी सफलता के बाद पूरे देश में जबरदस्त जश्न देखने को मिल रहा है.
जैसे ही टीम ने ग्रुप मैचों में आगे बढ़ने की खबर पक्की हुई, केप वेर्दे की पूरी आबादी खुशी में सड़कों पर उतर आई. छोटे देश में हर जगह उत्सव का माहौल है और लोग जीत का जश्न मना रहे हैं.
ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन
केप वेर्दे ने अपने ग्रुप के तीनों मैच ड्रॉ खेले और कुल 3 अंक हासिल किए. इसी प्रदर्शन के दम पर टीम ने पहली बार नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. टीम ने अपने ग्रुप में मजबूत टीमों के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाया और किसी को भी आसानी से जीतने नहीं दिया.
Moments no one can ever take away from Cape Verde. 🇨🇻❤️#FIFAWorldCup | 🎥 @FIFAWorldCup pic.twitter.com/r6XCxhThxh
— CAF (@CAF_Online) June 27, 2026
कोच का बड़ा बयान
मैच के बाद टीम के हेड कोच बुबिस्ता ने कहा कि “कुछ भी नामुमकिन नहीं है.” उन्होंने कहा कि छोटी आबादी के बावजूद टीम ने साबित कर दिया कि मेहनत और भरोसे से बड़े नतीजे हासिल किए जा सकते हैं.
गोलकीपर बना स्टार
टीम के 40 साल के गोलकीपर वोज़िन्हा इस जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं. उनकी शानदार गोलकीपिंग की वजह से कई मैच ड्रॉ रहे और टीम आगे बढ़ सकी. उनकी लोकप्रियता भी अचानक बहुत बढ़ गई है. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लाखों से बढ़कर करोड़ों तक पहुंच गए हैं. उनकी क्लीन शीट परफॉर्मेंस की तुलना दुनिया के महान गोलकीपर्स से की जा रही है.
मैदान पर ही मोबाइल से देखा आखिरी मैच
एक रोमांचक पल तब आया जब टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच के बाद मैदान पर ही एक मोबाइल पर दूसरे मैच का रिजल्ट देख रही थी. जैसे ही उन्हें पता चला कि दूसरा मैच उनके पक्ष में गया है, खिलाड़ी खुशी से झूम उठे. खिलाड़ियों और फैंस दोनों की आंखों में खुशी के आंसू थे और पूरे स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया.
आगे का मुकाबला
अब केप वेर्दे का अगला मुकाबला 3 जुलाई को मियामी में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना से होगा. इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. इस ग्रुप से उरुग्वे, सऊदी अरब और इराक का सफर खत्म हो गया है. ये टीमें आगे नहीं बढ़ पाईं.
वहीं बेल्जियम और मिस्र ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली है. ईरान का आगे जाना अभी बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा. न्यूजीलैंड का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो चुका है.
ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से तय होगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, जानिए कितना बढ़ेगा वेतन