कनाडा पुलिस के पास उतनी पावर नहीं... कैफे पर फायरिंग को लेकर पहली बार बोले कपिल शर्मा, जानें क्या कहा

Kapil Sharma On Restaurant Firing Incident: हंसते-हंसाते कपिल शर्मा अक्सर अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ गंभीर है. अपनी आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कपिल पहली बार अपने कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग पर खुलकर बोले.

Canadian Kapil Sharma spoke for the first time about firing at the cafe
Image Source: Social Media

Kapil Sharma On Restaurant Firing Incident: हंसते-हंसाते कपिल शर्मा अक्सर अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ गंभीर है. अपनी आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कपिल पहली बार अपने कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग पर खुलकर बोले. कपिल ने न सिर्फ पूरे मामले पर विस्तार से बात की, बल्कि मुंबई पुलिस की जमकर तारीफ भी की.

ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने जब उनसे इस घटना को लेकर सवाल पूछा, तो कपिल ने बेहद सहज लेकिन स्पष्ट अंदाज़ में पूरा किस्सा बताया और साथ ही कनाडा और भारत की पुलिस व्यवस्था की तुलना भी की.

“कनाडा पुलिस के पास उतनी पावर नहीं”

कपिल शर्मा ने बताया कि घटना कनाडा के वैंकूवर में हुई और कुल तीन बार उनके कैफे पर फायरिंग की गई. उन्होंने कहा कि उन्हें वहां की व्यवस्था काफी कमजोर लगी.

कपिल बोले, “ये इंसिडेंट वैंकूवर में हुआ. तीन बार फायरिंग हुई. मुझे ऐसा लगता है कि वहां की पुलिस के पास चीजों को कंट्रोल करने की उतनी पावर नहीं है. जब हमारा केस हुआ, तो ये फेडरल तक चला गया. कनाडा की पार्लियामेंट में इस मुद्दे पर चर्चा हुई.” कपिल के मुताबिक, यह घटना सिर्फ एक क्राइम केस नहीं रही, बल्कि एक बड़े प्रशासनिक मुद्दे के रूप में देखी गई.

“अपने देश में कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया”

कपिल शर्मा ने इस घटना को लेकर भारतीय और मुंबई पुलिस का ज़िक्र बेहद गर्व के साथ किया. उन्होंने कहा, “मैं कभी अपने देश में या मुंबई में असुरक्षित महसूस नहीं करता. हमारी मुंबई पुलिस जैसा कोई नहीं है. बहुत लोगों ने बताया कि वहां पहले भी ऐसी घटनाएं होती थीं, लेकिन मेरे कैफे पर फायरिंग की वजह से बड़ी खबर बनी और अब वहां की पुलिस सिस्टम सुधार की ओर बढ़ रही है.” कपिल के इस बयान ने पूरे कार्यक्रम में मौजूद लोगों की तालियां बटोरीं.

गोली चली, लेकिन कैफे की ओपनिंग और बड़ी हुई!

कपिल ने अपने चिर-परिचित मज़ाकिया अंदाज़ में इस घटना का हल्का पक्ष भी पेश किया. उन्होंने हंसते हुए कहा, “जितनी बार गोली चली, उसके बाद हमें कैफे की और बड़ी ओपनिंग मिल गई. ऊपर वाला साथ हो तो सब ठीक है.” उनकी यह लाइन तमाम गंभीरता के बीच हंसी की लहर दौड़ा गई.

कब-कब हुई फायरिंग?

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीन बार हमला हुआ:

  • 10 जुलाई- पहली फायरिंग
  • 7 अगस्त- दूसरी घटना
  • 16 अक्टूबर- तीसरी बार गोलीबारी

इन हमलों की जांच अब कनाडा की फेडरल एजेंसियां कर रही हैं.

‘किस किसको प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को रिलीज़

हालांकि चर्चा फायरिंग की घटना की भी रही, लेकिन कार्यक्रम का मुख्य केंद्र था कपिल शर्मा की नई फिल्म. ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया है. कपिल काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में उनकी फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बहुत है. फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें- सावधान! SIR के नाम पर साइबर ठग कर रहे फ्रॉड, ऐसे बना रहे लोगों को शिकार, यहां जानिए बचने का तरीका