उत्तर प्रदेश में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, इन 6 नामों को मिल सकती है जगह; जानें पूरी जानकारी

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाएं अब तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, रविवार 10 मई को योगी सरकार में कैबिनेट विस्तार हो सकता है. बताया जा रहा है कि इस बार 6 नए नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है.

Cabinet expansion may take place in Uttar Pradesh tomorrow these 6 names may get place
Image Source: Social Media

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाएं अब तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, रविवार 10 मई को योगी सरकार में कैबिनेट विस्तार हो सकता है. बताया जा रहा है कि इस बार 6 नए नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है.

फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार में 54 मंत्री हैं, जबकि कुल 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं. ऐसे में अभी 6 पद खाली हैं और इन्हीं जगहों पर नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है.

इन नेताओं के नाम चर्चा में

सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें कृष्णा पासवान, पूजा पाल, मनोज पांडेय, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इन नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है, हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है.

चुनाव से पहले बड़ा संदेश देने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं. ऐसे में बीजेपी अलग-अलग समाज और क्षेत्रों को साधने की कोशिश में लगी है. माना जा रहा है कि इसी रणनीति के तहत मंत्रिमंडल विस्तार किया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो इस विस्तार में किसी मौजूदा मंत्री को हटाया नहीं जाएगा. साथ ही विभागों में बड़े बदलाव की संभावना भी कम बताई जा रही है.

राज्यपाल से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम करीब 6:30 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में नए मंत्रियों के नाम और शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है. इसके बाद जल्द ही आधिकारिक ऐलान भी किया जा सकता है.

कई दिनों से चल रही थीं चर्चाएं

यूपी में पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की खबरें सामने आ रही थीं. अब नए नाम सामने आने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही इन अटकलों पर विराम लग सकता है. फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि योगी सरकार में किन नए चेहरों को मौका मिलता है और शपथ ग्रहण कब होता है.

ये भी पढ़ें- आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सख्त प्रवर्तन से GST गाजियाबाद को दी नई पहचान, संजय लवानिया का कार्यकाल बना 'मॉडल कमिश्नरेट'